बड़ी खबर: घाटी में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा का विदेशी आतंकवादी ढेर

Published : Oct 17, 2020, 08:39 PM IST
बड़ी खबर: घाटी में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर-ए-तैयबा का विदेशी आतंकवादी ढेर

सार

असल में सुरक्षा बलों को इस आतंकी तलाश काफी पहले थे थी और आतंकवादी की मौजूदगी का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण का मौका दिया लेकिन उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई। जिसमें आतंकी मार गया।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। क्योंकि सुरक्षा बलों ने एक खतरनाक आतंकी को एक मुठभेड़ में मार गिराया है। ये आतंकी आईईडी बनाने में माहिर था और लश्कर-ए-तैयबा का विदेशी आतंकी था। सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया और बाद में एक मुठभेड़ में दुर्दांत आतंकी को मार गिराया। 

असल में सुरक्षा बलों को इस आतंकी तलाश काफी पहले थे थी और आतंकवादी की मौजूदगी का पता चलने के बाद सुरक्षा बलों ने उसे आत्मसमर्पण का मौका दिया लेकिन उसने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में सुरक्षा बलों ने भी गोली चलाई। जिसमें आतंकी मार गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को इस आतंकी काफी अरसे से तलाश थी। सुरक्षा बलों ने आज जब उसको गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसमे  तलाशी दल पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और इसमें विदेशी आतंकवादी मारा गया। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

सुरक्षा बलों का कहना है कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नासिर उर्फ शकील साब उर्फ शक भाई के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम करता था और प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध था और आईईडी बनाने में माहिर था। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा  बलों को मुठभेड़ स्थल से हथियारों और विस्फोटक समेत अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री मिली है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल