बिहार में नहीं बिकेंगी आंध्र और बंगाल की मछलियां

Published : Jan 14, 2019, 07:08 PM IST
बिहार में नहीं बिकेंगी आंध्र और बंगाल की मछलियां

सार

बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियां बेचे जाने पर रोक लगा दी गई है।  इन मछलियों में हानिकारक केमिकल पाए जाने पर ऐसा कदम उठाया गया है। 

बिहार में आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मछलियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है।  स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अगले 15 दिनों के लिए यह रोक जारी रहेगी।

 बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि "पिछले दिनों आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल से बिक्री के लिए आईं मछलियों के नमूनों की जांच की गई थी। जांच में ये मछलियां खाने योग्य नहीं पाई गई थीं। ऐसी स्थिति में यह रोक लगाई गई है।"

 उन्होंने बताया कि "पटना के 10 अलग-अलग स्थानों से मछली के नमूने लेकर कोलकाता की एक लैब में जांच के लिए भेजे गए थे। इस जांच में 10 में से सात मामलों में फॉर्मेलिन और अन्य हानिकारक तत्व पाए गए थे। " 

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह रोक केवल पटना में 15 दिनों के लिए लगाई गई है, और उसके बाद स्वास्थ्य विभाग आगे का निर्णय लेगा। 

इस आदेश का उल्लंघन करने पर सात साल की सजा और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।" स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

फॉर्मेलिन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक रसायन है। मछलियों को सड़ने से बचाने के लिए इसका लेप किया जाता है। लेकिन फॉर्मेलिन के असर से पाचन क्रिया में गड़बड़ी आ जाती है और पेट दर्द से लेकर डायरिया की समस्या पैदा होती है। इससे किडनी और लीवर की गंभीर बीमारियों समेत कैंसर का भी खतरा होता है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में शुरू होगा दक्षिण गुजरात का पहला SRK सैनिक स्कूल, जून 2026 से एडमिशन शुरू
Surat News: श्री गुरुकृपा विद्या संकुल में कक्षा 10-12 छात्रों को भावभीनी विदाई, लैपटॉप-टैबलेट भेंट