बढ़ी बाहुबली अनंत सिंह की मुश्किलें, दो दिन की पुलिस रिमांड में रहेंगे बिहार के ‘छोटे सरकार’

Published : Aug 29, 2019, 06:18 PM IST
बढ़ी बाहुबली अनंत सिंह की मुश्किलें, दो दिन की पुलिस रिमांड में रहेंगे बिहार के ‘छोटे सरकार’

सार

बिहार पुलिस को अनंत सिंह की दो दिन की रिमांड मिल गई है और इसमें वह विधायक से हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या हो सकती है और इसके लिए बिहार पुलिस सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके पति की हत्या कराना चाहते हैं।

पटना। बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अभी तक न्यायिक हिरासत में रह रहे अनंत सिंह को दो दिन के लिए बिहार पुलिस को रिमांड में दे दिया है। बाहुबली विधायक पर घर पर एके-47 और ग्रेनेड रखने का आरोप है। जिसके बाद बिहार पुलिस ने उनकी रिमांड की मांग कोर्ट से की थी। जिसे पर आज कोर्ट ने फैसला सुनाया है और पुलिस की अर्जी मंजूर कर ली। वहीं अनंत सिंह की पत्नी नीलम ने अपनी पति की हत्या की आशंका जताई है।

बिहार पुलिस को अनंत सिंह की दो दिन की रिमांड मिल गई है और इसमें वह विधायक से हथियारों के बारे में पूछताछ करेगी। हालांकि विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या हो सकती है और इसके लिए बिहार पुलिस सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मिलकर उनके पति की हत्या कराना चाहते हैं।

फिलहाल बाहुबली विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं। पिछले हफ्ते ही अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था जिसके बाद बिहार पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर आयी है और इसके बाद कोर्ट के आदेश पर उन्हें बेउर जेल भेज दिया गया।

बिहार पुलिस ने पुलिस रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। जिस पर आज सुनवाई होनी थी। कल इस पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसके बाद आज कोर्ट ने बिहार पुलिस को उनकी दो दिन की रिमांड की मंजूरी दे दी है।

घर में मिला था एके-47

मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा स्थित घर पर बिहार पुलिस ने एक एके-47,  हैंड ग्रेनेड और कारतूस बरामद किए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। बिहार पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी, लेकिन वह फरार थे।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश