उत्तर प्रदेश के मेरठ में अराजकता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाइक सवार कुछ लड़के मामूली विवाद को लेकर एक रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अराजकता का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाइक सवार कुछ लड़के मामूली विवाद को लेकर एक रेस्टोरेंट मालिक को जमकर पीटा। इतना ही नहीं अराजक तत्वों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी की और उसके बाद बाइक पर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बाइक सवार गुंडों की इस करतूत से इलाके में दहशत फैल गई। गुंडागर्दी का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस इन लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी।