mynation_hindi

नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा ने गैरभाजपा शासित राज्यों के लिए रणनीति

Team MyNation   | Asianet News
Published : Dec 16, 2019, 09:35 AM IST
नागरिकता संशोधन कानून के लिए भाजपा ने गैरभाजपा शासित राज्यों के लिए रणनीति

सार

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल, वामदलों शासित केरल और शिवसेना और सहयोगी दलों शासित राज्य महाराष्ट्र के लिए रणनीति तैयार की है। पार्टी आलाकमान ने इन राज्यों में विरोध करने को कहा है।

नई दिल्ली। देशभर में गैरभाजपा शासित राज्यों में हो रहे विरोध को देखते हुए भाजपा ने रणनीति बनाई है। जिस तरह से कांग्रेस शासित राज्यों में इसका विरोध हो रहा है। इसके लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। जिसके तरह पार्टी राज्य सरकारों के खिलाफ प्रदर्शन कर उन्हें जनता के कठघरे में ख़ड़ा करेगी। भाजपा का कहना है कि कांग्रेस और अन्य विपक्ष दल अपने हितों को साधने के लिए इसका विरोध कर रही है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और टीएमसी शासित पश्चिम बंगाल, वामदलों शासित केरल और शिवसेना और सहयोगी दलों शासित राज्य महाराष्ट्र के लिए रणनीति तैयार की है। पार्टी आलाकमान ने इन राज्यों में विरोध करने को कहा है। पार्टी ने साफ किया है कि जिस तरह से इन राज्यों में विपक्ष हिंसक और आक्रामक विरोध प्रदर्शन कर रहा है। उसका विरोध कर जनता को इसकी सच्चाई बताई जाए। ताकि जनता इसका फैसला करे।

भाजपा का कहना है कि जो राज्य इसका विरोध कर रहे हैं। वह पूरी तरह से गलत है कि इस कानून में ऐसा कुछ भी नहीं जो देश के नागरिकों के अहित में हो। लेकिन विपक्ष इसके जरिए अपनी खोई जमीन हासिल करना चाहता है देश का माहौल खराब करना चाहता है। असल में आज ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इस कानून के जरिए देश में भ्रम फैलाया जा रहा है और अशांति फैलाने की कोशिश की जा रही है।

असल में कांग्रेस, वामदल और टीएमसी इसका कानून का विरोध कर रही है। विपक्ष का कहना है कि ये कानून भाजपा ने अपने एजेंडे को साधने के लिए बनाया है। लिहाजा कांग्रेस शासित राज्यों ने साफ किया है कि वह किसी भी हाल में इस कानून को अपने राज्यों में लागू नहीं करेंगे। इसके लिए जो भी स्टैंड पार्टी आलाकमान का होगा वह उसे मानेंगे।
 

PREV

Recommended Stories

श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे
Oshmin Foundation: ग्रामीण भारत में मानसिक शांति और प्रेरणा का एक नया प्रयास, CSR का एक उत्कृष्ट उदाहरण