दबाव में आयी भाजपा, कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला

Published : Aug 01, 2019, 01:13 PM IST
दबाव में आयी भाजपा, कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला

सार

कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चौतरफा आरोपों से घिरी भाजपा ने आखिरकार उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा है। हालांकि पिछले दिनों पार्टी ने कहा था कि वह पार्टी में नहीं हैं। लेकिन दबाव बनने के बाद पार्टी को आज खुलेतौर पर ये ऐलान करना पड़ा कि कुलदीप सिंह को पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

लखनऊ। उन्नाव कांड के मुख्य आरोपी व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के मुद्दे पर आखिरकार विपक्षी दलों का भाजपा पर दबाव काम आया। भाजपा ने आज उन्हें पार्टी ने निकाल दिया है। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को अचानक दिल्ली बुलाया गया और इस पर ऐलान करने का आदेश दिया। जबकि स्वतंत्रदेव सिंह अयोध्या गए हुए थे।

कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर चौतरफा आरोपों से घिरी भाजपा ने आखिरकार उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा है। हालांकि पिछले दिनों पार्टी ने कहा था कि वह पार्टी में नहीं हैं। लेकिन दबाव बनने के बाद पार्टी को आज खुलेतौर पर ये ऐलान करना पड़ा कि कुलदीप सिंह को पार्टी से निलंबित किया जा रहा है।

उन्नाव गैंगरेप पीडिता के कार एक्सीडेंट मामले में फिलहाल सीबीआई जांच चल रही है। जिसके बाद भाजपा कुलदीप सिंह से पीछा छुड़ाना चाह रही थी। लिहाजा आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसका ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज अयोध्या दौरे पर थे।

लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें तुरंत दिल्ली बुलाया जबकि प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल पहले से ही दिल्ली पहुंचे हुए थे। स्वतंत्र देव सिंह को बुलाने के लिए हेलीकाप्टर अयोध्या भेजा गया और वहां से वह लखनऊ आए और यहां से विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

हालांकि सिंह ने मंगलवार को इस मामले का पटाक्षेप करने की कोशिश करते हुए कहा था कि आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पहले ही पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं। लेकिन पार्टी इस मामले में कोई पुराना आदेश नहीं दिखा सकी थी।

हालांकि पार्टी में एक तबका कुलदीप सिहं को बचाने में लगा था। फिलहाल इस मामले में शीर्ष नेतृत्व प्रदेश संगठन और सरकार ने नाराज चल रहा है। क्योंकि इस मामले को राज्य सरकार ने हाथ से निकल जाने दिया और ये फिर बढ़ा मुद्दा बन गया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश