भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, प्रियंका गांधी की शूर्पणखा से की तुलना

Team MyNation  | Published: Jan 30, 2019, 3:16 PM IST

बलिया--यूपी के बलिया जनपद के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए राहुल गांधी की तुलना रावण और प्रियंका की तुलना शूर्पणखा से की। बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राम-रावण युद्ध हुआ था तो उससे पहले रावण ने शूर्पनखा को भेजा था। उसी तरह राहुल ने लोकसभा चुनाव से पहले बहन को मैदान में उतारा है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाये जाने को लेकर बयानजी कम होने का नाम नहीं ले रही। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सारी हदें पार करते हुए कहा कि कांग्रेस टूटी हुई नौका हो गई है। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल रावण के रोल में होगा और मोदी राम के रूप में। कहा कि अब बहन आ गई है तो रॉबर्ट वाड्रा गांधी बहनोई को भी उतार लीजिए। गांधी की टाइटल रूपी टोपी मिल गई है जो लगा ले वही गांधी बन जाएगा।