बीजेपी ने उत्तराखंड के संगठन मंत्री संजय कुमार को पद से हटाया

Published : Nov 04, 2018, 01:23 PM IST
बीजेपी ने उत्तराखंड के संगठन मंत्री संजय कुमार को पद से हटाया

सार

संजय कुमार पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यौन शोषण का आरोप लगने के भाजपा के उपर उन्हे हटाने का दबाव था। पार्टी के भीतर महामंत्री संगठन संजय कुमार की छवि को लेकर पहले भी कई बार मंथन हो चुका है।

देहरादून-- उत्तराखंड बीजेपी के संगठन मंत्री संजय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है। संजय कुमार पर पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। यौन शोषण का आरोप लगने के भाजपा के उपर उन्हे हटाने का दबाव था। पार्टी के भीतर महामंत्री संगठन संजय कुमार की छवि को लेकर पहले भी कई बार मंथन हो चुका है। पिछले दिनों उत्तराखंड बीजेपी की बैठक हुई थी जिसमें उनको हटाने को लेकर चर्चा हुई थी।

संजय कुमार का नाम एक महिला से जुड़ने के बाद उनके खिलाफ पार्टी के भीतर विरोध के सुर मुखर हो गए हैं। पार्टी की ही एक महिला कार्यकर्ता ने उनपर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

लगातार हो रहे विरोध के बाद आखिरकार यह मामला आला हाई कमान तक पहुंचा, जिसके बाद शनिवार सुबह को दिल्ली में हाई कमान ने उन्हें तलब किया था। दिल्ली पहुंचने के बाद खबर आई कि उन्हें उनके पद से हटा दिया गया है। जल्दी ही नए संगठन महामंत्री का ऐलान किया जाएगा।

हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट इस बारे में सीधी टिप्पणी बचते हुए इतना ही कहा कि न इसमें किसी पार्टी नेता का नाम सामने आया है और न आरोप लगाने वाली महिला ही सामने आई है।

कहीं कोई रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है। अलबत्ता भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने यह जरूर कहा कि जिस तरह से मीडिया में बात आई है, उसका संज्ञान लिया जाना स्वाभाविक प्रक्रिया का हिस्सा है।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर है। इसकी वजह से यह मामला बहुत ज्यादा तूल पकड़ चुका था। 1 नवंबर को बीजेपी ने पार्टी के 62 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। ये नेता बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ मैदान में खड़े हो गए थे। इस कार्रवाई को लेकर जारी प्रेस नोट में कहा गया कि उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अजट भट्ट के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल