भिलाई स्टील प्लांट में पाइपलाइन में धमाका, नौ की मौत, 14 घायल

Published : Oct 09, 2018, 04:09 PM IST
भिलाई स्टील प्लांट में पाइपलाइन  में धमाका, नौ की मौत, 14 घायल

सार

दुर्ग जिले के पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने बताया कि संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह एक गैस पाइपलाइन में धमाका होने से नौ कर्मचारियों की मौत हो गई। 14 से अधिक कर्मचारी घायल बताए गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

जिस प्लांट में यह हादसा हुआ है, वह राजधानी रायपुर से महज 30 किमी की दूरी पर स्थित है। इस प्लांट का संचालन स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है। प्लांट में धमाके के बाद भीषण आग लग गई, जिसे देखते हुए दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

"

दुर्ग जिले के पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह ने बताया कि संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे। उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्लांट के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कर्मचारी कोक ओवन के करीब काम कर रहे थे, उसी दौरान पाइपलाइन में विस्फोट हो गया। सूत्रों के मुताबिक हादसे के पीछे सुरक्षा में चूक को एक बड़ी वजह माना जा रहा है, हालांकि अब तक प्रशासन ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि