चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद, 45 चीनी सैनिकों के हताहत होने की खबर

Published : Jun 16, 2020, 01:13 PM ISTUpdated : Jun 16, 2020, 10:41 PM IST
चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद, 45 चीनी सैनिकों के हताहत होने की खबर

सार

फिलहाल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं को पीछे हटने के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। इस हिंसक संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीन के भी 45 से  ज्यादा सैनिक हताहत होने की खबर है। हालांकि चीनी  सरकार ने अभी तक  इसकी पुष्टि नहीं की है।

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद गहराता जा रहा है। में डी-एस्‍केलेशन के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में खूनी झड़प हो गई और इसमें भारत के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हुए हैं। हालांकि चीन के कितने सैनिक मारे गए हैं । इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।


फिलहाल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं को पीछे हटने के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। इस हिंसक संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीन के भी 45 से  ज्यादा सैनिक हताहत होने की खबर है। हालांकि चीनी  सरकार ने अभी तक  इसकी पुष्टि नहीं की है।  फिलहाल दोनों देशों के सीनियर अफसर हालात संभालने की कोशिश में लगे हुए हैं।

जानकारी के मुुताबिक गलवान घाटी में भारत और चीन के सैन्य अफसरों की 6 जून को हुई मीटिंग के बाद सैनिकों को पीछे हटने की प्रक्रिया चल रही थी।  इस बैठक ये तय हुआ था कि 6 जून दोनों देशों के सैनिक पीछे हटेंगे। उसके बाद गलवान वैली और हॉट स्पिंग एरिया में दोनों देशों के सैनिक पीछे हट रहे थेधीरे-धीरे चीनी सैनिक पीछे हट रहे थे। फिलहाल दोनों देशों के सैन्य अफसर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

चीनी सैनिकों ने कील लगे डंडों से किया पहले हमला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की शुरूआत चीन की तरफ से हुई और चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर कीलें लगी झंडों से हमला किया। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उसका मुहंतोड़  जवाव दिया। असल में सीमा पर दोनों देशों की तरफ से तय हुआ था कि दोनों देशों की सैनिक पीछे हटेंगे। लेकिन चीनी सैनिकों इसे मानने को तैयार नहीं थे और इसी दौरान उन्होंने हमला कर दिया।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम