कुंभ मेले को बदनाम कर रही थी यह ब्रिटिश कंपनी, लोगों किया बहिष्कार तो अक्ल आई ठिकाने

Published : Mar 07, 2019, 03:32 PM IST
कुंभ मेले को बदनाम कर रही थी यह ब्रिटिश कंपनी, लोगों किया बहिष्कार तो अक्ल आई ठिकाने

सार

भारत में अरबों रुपए का कारोबार करने वाली इंग्लैण्ड की कंपनी ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ ने कुंभ मेले को बदनाम करते हुए एक विज्ञापन चलाया। जिसपर हिंदुस्तानियों ने इस कंपनी को ट्रोल करते हुए #BoycottHindustanUnilever की मुहिम चला दी। जिसके बाद व्यापार ठप होने के डर से इस कंपनी ने नया विज्ञापन जारी किया। लेकिन इस वाकये ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भारतीय परंपराओं के प्रति नकारात्मक विचारों की पोल खोल दी। 

नई दिल्ली: ब्रिटिश कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर को लगता है कि कुंभ मेला इसलिए लगता है कि घर के बुजुर्गों को वहां छोड़ा जा सके। 
भारत में अरबों रुपए का कारोबार करने वाली इस कंपनी ने इस आशय का एक विज्ञापन भी ट्विटर पर रिलीज किया। जो कि उसके उत्पाद ब्रुकबांड रेड लेबल चाय से संबंधित था। 

लेकिन इस ब्रिटिश कंपनी की इस दूषित मानसिकता का भारतीयों ने जबरदस्त विरोध किया और ट्विटर पर #BoycottHindustanUnilever ट्रेंड करने लगा। लोगों ने बकायदा हिंदुस्तान यूनिलीवर के उत्पादों की फोटो लगाकर उसके बहिष्कार की अपील की। 

जिसके बाद इस कंपनी के होश ठिकाने आ गए। इन लोगों ने अपना विवादित ट्विट डिलीट कर दिया। बाद में इसे बदलकर फिर से नया ट्विट पोस्ट किया गया। 

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड एक इंग्लैंड की कंपनी यूनीलीवर का एक हिस्सा है, जो भारत में कारोबार करने के लिए बनाई गई है। इसका मुख्य  कार्यालय लंदन, इंग्लैंड में हैं। भारत में इसका दफ्तर मुंबई में है। 

हमारे देश में हिंदुस्तान यूनिलीवर के रिन, सर्फ, लक्स, लिप्टन चाय, ब्रुकबांड, जैसे उत्पाद बेहद प्रसिद्ध हैं। भारत में इस कंपनी की आय दो लाख करोड़ से भी ज्यादा की है। जिसमें से 67 फीसदी यह लंदन भेजती है। जो कि एक बड़ा हिस्सा है। 

भारत से आय हासिल करके हिंदुस्तान यूनिलीवर भारतीय परंपराओं को ही बदनाम करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन जागरुक भारतीयों द्वारा इसके खिलाफ कदम उठाने पर इस कंपनी के होश ठिकाने आ गए। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट
Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल