सोलन में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, 30 से अधिक फंसे हैं मलबे में

Published : Jul 14, 2019, 08:43 PM IST
सोलन में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, 30 से अधिक फंसे हैं मलबे में

सार

राज्य में कई दिनों से बारिश हो रही है। जो आज आफत बन लोगों पर गिरी। आज राज्य के सोलन जिले के नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित में एक बहुमंजिला इमारत ढल गयी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत की खबर है जबकि अभी भी 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक बहुमंजिला इमारत के ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गयी है। जबकि मलबे में तीस से ज्याद लोगों के फंसे होने की आशंका है। ये सभी लोग वहां पर खाना खा रहे थे। फिलहाल राहत कार्य जारी है और राहत दल की मदद के लिए सेना को बुला लिया गया है।

राज्य में कई दिनों से बारिश हो रही है। जो आज आफत बन लोगों पर गिरी। आज राज्य के सोलन जिले के नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित में एक बहुमंजिला इमारत ढल गयी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत की खबर है जबकि अभी भी 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। ऐसा कहा जा रहा है कि यहां पर एक ढाबा था।

जिसमें लोग खाना रहे थे और अचानक ही इमारत गिर गयी। जिसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक मलबे फंसे लोग सेना के जवान हैं जो अपने परिवार के साथ घर जा रहे थे और वहां पर खाना खाने को रूके हुए थे। फिलहाल मौके पर राहत कार्य जारी है।

राहत अभियान के लिए सेना को बुला लिया गया है और अभी तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल गया है। स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दगशाई छावनी से राहत कार्य के लिए बुलाए गए सेना के जवानों ने चार लोगों को बचा लिया है। फिलहाल ये लोग अभी घायल है और इन्हें महर्षि मार्केंडय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल अभी राहत कार्य जारी है और लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। गौरतलब है कि राज्य में कई दिलों ने जोरदार बारिश हो रही है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है और बारिश के कारण कई लोगों की मौत हो गयी है। बारिश के कारण पहाड़ों से मलबा गिर रहा है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बंद है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश