दिल्ली में चुनाव के लिए थमा प्रचार, भाजपा और आप अव्वल तो कांग्रेस पीछे छूटी

Published : Feb 06, 2020, 09:25 PM IST
दिल्ली में चुनाव के लिए थमा प्रचार, भाजपा और आप अव्वल तो कांग्रेस पीछे छूटी

सार

विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। हालांकि इस मामले में भाजपा सबसे आगे रही। वहीं आप ने भी अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार में उतारा था। राजधानी दिल्ली में आज  जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण और सभाएं आयोजित की गई थी और कोई भी इस प्रचार के अंतिम दिन इस मौके को नहीं छोड़ना चाहता था।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार की शाम को प्रचार खत्म हो गया है। दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को होगा और इसके परिणाम 11 फरवरी को घोषित होंगे। फिलहाल चुनाव प्रचार में भाजपा और आप काफी आगे रही जबकि कांग्रेस  पार्टी प्रचार में काफी मानी जा रही है। भाजपा और आप ने दिल्ली में आक्रामक तरीके से प्रचार किया जबकि कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों को आखिरी दिनों में उतारा। जबकि कांग्रेस ने चुनाव को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी थी और इसके प्रचार दिल्ली में प्रचार के लिए उतरे ही नहीं।

विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन आज सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। हालांकि इस मामले में भाजपा सबसे आगे रही। वहीं आप ने भी अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार में उतारा था। राजधानी दिल्ली में आज  जगह-जगह रोड शो, जनसभा, भाषण और सभाएं आयोजित की गई थी और कोई भी इस प्रचार के अंतिम दिन इस मौके को नहीं छोड़ना चाहता था। 

भाजपा की तरफ से गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, महाबली खली, फिल्म स्टार और भाजपा सनी देओल और मनोज तिवारी समेत पार्टी के कई नेता प्रचार में जुटे रहे। वहीं अन्य प्रदेशों के नेताओं ने भी दिल्ली में डेरा डाला हुआ है और वह घर घर जाकर पार्टी के लिए वोट मांगे रहे थे। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी उम्मीदवारों ने आज पार्टी और अपने लिए प्रचार किया।

कांग्रेस की स्थिति अन्य दिनों की तरह ही थी। क्योंकि कोई भी बड़ा प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए मैदान में नहीं था। हालांकि पहले कांग्रेस ने कहा था कि गांधी  परिवार अंतिम दिनों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगा। लेकिन सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण प्रचार में पांच फरवरी को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी प्रचार में दिखीं।

फिलहाल दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान से जुड़ी तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। दिल्ली में आठ फरवरी को लिए 13750 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। मतदान सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मतदान किया जा सकेगा और इसके परिणाम 11 फरवरी को  घोषित किए जाएंगे। हर विधानसभा में एक आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किया गया।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान