अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

Published : Jun 13, 2019, 01:29 PM IST
अतीक अहमद के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया केस

सार

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नता अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उसके खिलाफ  सीबीआई ने रियल स्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल की पिटाई के मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। 

नई दिल्ली: अतीक अहमद के खिलाफ जांच का मामला सुप्रीम कोर्ट ने ही सीबीआई को सौंपा था। इसके लिए उत्तर प्रदेश के गृह विभाग ने भी सीबीआई जांच का अनुरोध किया था। 

अतीक अहमद पर आरोप है कि उसके इशारे पर अतीक के गुर्गों ने आलमबाग के रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल को 26 दिसंबर को उनकी गाड़ी समेत घर से अगवा कर जेल में पिटाई की थी। 

दरअसल दिसंबर 2018 में मोहित जयसवाल नाम के एक कारोबारी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि मोहित को देवरिया जेल में ले जाकर बैरक में पिटाई और कनपटी पर पिस्टल सटाकर उनकी पांच कंपनियों का मालिकाना हक दो युवकों के नाम ट्रांसफर करवा लिया गया। इतना ही नही जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

जिसके बाद अतीक अहमद, उनके बेटे सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जेल अधीक्षक व जेलर को निलंबित कर दिया था। इस पूरे प्रकरण में तत्कालीन जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर, डिप्युटी जेलर समेत पांच जेल कर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि