कुलदीप सिंह सेंगर की बहन व भाई के ठिकानों पर सीबीआई के छापे

Published : Aug 05, 2019, 06:40 AM IST
कुलदीप सिंह सेंगर की बहन व भाई के ठिकानों पर सीबीआई के छापे

सार

रविवार को सीबीआई टीम पीड़िता के गांव पहुंची और यहां पर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर की सघन तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीबीआई 18 अफसरों की टीम के साथ गांव पहुंची और यहां उन्होंने टीम बनाकर गांव के कई लोगों से पूछताछ की। टीम ने उस कमरे को भी देखा जहां पर पीड़िता ने विधायक पर रेप करने का आरोप लगाया था।

लखनऊ। बहुचर्चित उन्नाव रेप प्रकरण में सीबीआई ने सह आरोपी शशि सिंह के बेटे नवीन सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर किया। वहीं सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर की बहन और भाई के ठिकानों में छापेमारी कर कई अहम दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि पूरी छापेमारी के दौरान सीबीआई ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाकर रखी थी।

रविवार को सीबीआई टीम पीड़िता के गांव पहुंची और यहां पर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के घर की सघन तलाशी ली और सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। सीबीआई 18 अफसरों की टीम के साथ गांव पहुंची और यहां उन्होंने टीम बनाकर गांव के कई लोगों से पूछताछ की। टीम ने उस कमरे को भी देखा जहां पर पीड़िता ने विधायक पर रेप करने का आरोप लगाया था। यहीं नहीं विधायक के घर पर मौजूद नौकरों से पूछताछ की। 

विधायक के मकान के कई कमरे बंद थे। इन कमरों को सीबीआई के अफसरों ने ताला खुलवाकर तो कुछ का ताला तुड़वाकर सीबीआई की फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्रित किये। फिलहाल रेप मामले में कुलदीप सिंह के साथ ही सह आरोपित बनाई गयी शशी सिंह के घर पहुंची सीबीआई टीम ने उसके बेटे नवीन सिंह को हिरासत में ले लिया है।

इसके साथ ही सीबीआई टीम ने विधायक सेंगर की बहन के घर पर भी छापा मारा। सीबीआई ने विधायक के भाई मनोज सिंह के आवास पर बी छापेमारी कर पूछताछ की। टीम ने यहां भी छापेमारी के दौरान तमाम दस्तावेज खंगाले। सीबीआई की टीम ने पीड़िता के घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों से बात की।

गौरतलब है कि उन्नाव रेप पीड़िता का एक कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी जबकि उसकी चाची और मौसी की मौके पर ही मौत हो गयी थी। फिलहाल इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही है और कोर्ट ने सीबीआई को इसकी जांच के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। वहीं पीड़िता के चाचा को तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम