CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट

Published : May 20, 2026, 11:03 AM IST
GD Goenka International School Surat students 100 percent result

सार

जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में लगातार 13वीं बार 100% परिणाम हासिल किया। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज तीनों स्ट्रीम में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सूरत शहर की टॉप रैंकिंग में जगह बनाई।

सूरत (गुजरात)। जी. डी. गोयनका इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज करते हुए लगातार 13वें वर्ष अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता साबित की है। स्कूल के विद्यार्थियों ने साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज तीनों संकायों में बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया।

साइंस स्ट्रीम

साइंस स्ट्रीम में सोहम बोराड ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2 प्रतिशत हासिल किए और सूरत शहर में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने साइंस स्ट्रीम में शहर के टॉप-10 में स्थान बनाया। इस स्ट्रीम में कुल 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 6 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए।

साइंस स्ट्रीम में:

  • उन्नति जैन: 96.2%
  • तनय संघवी: 95.8%
  • रिद्धि केड़िया: 95.6%
  • प्रथम टेकरीवाल: 95.4%

कॉमर्स स्ट्रीम

कॉमर्स स्ट्रीम में भाव्या झुनझुनवाला ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सूरत शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्ट्रीम में स्कूल के 6 विद्यार्थियों ने शहर की टॉप-10 सूची में जगह बनाई। कॉमर्स में कुल 91 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 16 विद्यार्थियों ने अलग-अलग विषयों में पूर्णांक प्राप्त किए।

कॉमर्स स्ट्रीम में:

  • नियति तयाल: 98.6%
  • आयुष गोयल: 98.4%
  • चेल्शी सावलिया: 97.2%
  • काश्वी अग्रवाल: 97.2%
  • जय भडानी: 97%
  • अभिषेक जोधाणी: 96.6%

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में ध्रुवी वसरा ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूरत शहर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस स्ट्रीम में कुल 2 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

समग्र परिणाम

  • तीनों स्ट्रीम को मिलाकर कुल 152 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें:
  • 58 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए
  • 50 विद्यार्थियों ने 80 से 89 प्रतिशत अंक हासिल किए
  • 36 विद्यार्थियों ने 70 से 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए
  • 8 विद्यार्थियों ने 60 से 69 प्रतिशत के बीच अंक हासिल किए

इसके अलावा 18 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में कुल 22 बार 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की।

विद्यालय प्रबंधन की शुभकामनाएं

स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्रिंसिपल डॉ. श्रुति अग्रवाल, डायरेक्टर ऑपरेशन्स डॉ. सेजल ठक्कर, हायर सेक्शन डीन बिलाल फैयाज, एसोसिएट डीन सोहेल मकवाना और विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल