CBSE 12th Result 2026: श्री गुरुकृपा विद्यासंकुल के सभी 28 विद्यार्थी सफल, 10 छात्रों को A1 ग्रेड

Published : May 15, 2026, 06:23 PM IST
Surat Shree Gurukrupaa Vidhya Sankul CBSE 12th result

सार

विद्यालय ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किया। 28 विद्यार्थियों में से 10 ने A1 और 18 ने A2 ग्रेड प्राप्त किए। अंशिका गुप्ता ने 98.4%, जयदीप पारेख ने 96.2% और अंजुकुमारी कश्यप ने 95.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सूरत (गुजरात)। विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय ने एक बार फिर शानदार शैक्षणिक सफलता प्राप्त की है। इस वर्ष परीक्षा में 28 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थियों ने A1 ग्रेड तथा 18 विद्यार्थियों ने A2 ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में नया आयाम जोड़ा है।

आर्ट्स संकाय में गुप्ता अंशिका प्रमोद ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4% के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में जयदीप पारेख ने 500 में से 481 अंक प्राप्त कर 96.2% के साथ उत्कृष्ट सफलता हासिल की। वहीं आर्ट्स संकाय में अंजुकुमारी कश्यप ने 500 में से 477 अंक प्राप्त कर 95.4% के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं। विद्यालय परिवार द्वारा मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मुकेश पटेल का भी हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सतत प्रोत्साहन, मार्गदर्शन एवं सहयोग से संस्था निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

नोट: यह प्रमोशनल कंटेंट है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Read more Articles on

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश