चंद्रयान 3: इसरो ने शेयर की मिशन कंट्रोल रूम की इनसाइड तस्वीर, दिखाया कैसा है माहौल

Published : Aug 23, 2023, 02:28 PM ISTUpdated : Aug 23, 2023, 03:06 PM IST
चंद्रयान 3: इसरो ने शेयर की मिशन कंट्रोल रूम की इनसाइड तस्वीर, दिखाया कैसा है माहौल

सार

Chandrayaan 3 Landing Time: चंद्रयान 3 की लैंडिंग कुछ ही घंटों में चंद्रमा की सतह पर होने वाली है। इस बीच इसरो ने चंद्रयान 3 मिशन कंट्रोल रूम की इंसाइड तस्वीर सोशल प्लेटफार्म एक्स पर शेयर की है।

रांची. चंद्रयान 3 की चंद्रमा की सफल लैंडिंग की कामना पूरा देश कर रहा है। इस बीच इसरो ने इस मिशन के कंट्रोल रूम की तस्वीर सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है। तस्वीर को देख कर अंदर के माहौल की गरमाहट का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसरो के द्वारा शेयर की गई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि चंद्रयान 3 मिशन कंट्रोल रूम में माहौल गंभीर सा है। सभी मिशन मेंबर्स अपनी कुर्सी पर अलर्ट मोड में हैं। चंद्रयान 3 की लैंडिंग से पहले सबकी नजर इस मिशन के सभी एरिया अपडेट्स पर है।

भारत का चंद्रयान-3 पृथ्वी से अपनी महीने भर की यात्रा आज पूरा कर लेगा। 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद 23 अगस्त, बुधवार को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने वाला है। हाल ही में, इसरो ने साझा किया कि अब चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर और चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल एक दूसरे से बात कर सकते हैं। यह नया संचार लिंक लैंडर को नियंत्रित करना आसान बनाता है। चंद्रयान -3 के लैंडर को 23 अगस्त, 2023 को शाम 6:04 बजे के आसपास चंद्रमा के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। लोग बुधवार शाम 5:20 बजे से लैंडिंग को लाइव देख सकते हैं। इसरो का मानना ​​है कि इस उपलब्धि से युवाओं में अंतरिक्ष अन्वेषण के प्रति रुचि और जिज्ञासा बढ़ेगी।

चंद्रयान की लैंडिंग इन प्लेटफार्म पर देख सकते हैं लाइव

आप चंद्रयान की लैंडिंग विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से लाइव भी देख सकते हैं इसके लिए ISRO की website: isro.gov.in या DD National TV Channel पर विजिट कर सकते हैं।

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Holi 2026: सूरत में ट्रियोम क्लब का अनोखा धुलेंडी उत्सव 'मडफेस्ट', हजारों लोग ने ऑर्गेनिक मिट्टी से खेली होली
सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि