Chandrayaan-3: रोवर ने ली लैंडर की पहली तस्वीर, बोला-स्माइल प्लीज !

Anshika Tiwari |  
Published : Aug 30, 2023, 01:42 PM IST
Chandrayaan-3: रोवर ने ली लैंडर की पहली तस्वीर, बोला-स्माइल प्लीज !

सार

Chandrayaan-3 latest update: बीते दिनों भारत के चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) ने चांद के तामपान और चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन के साथ अन्य तत्वों की खोजकी थी। जिसके बाद बुधवार को चंद्रयान-3 के रोवर ने विक्रम लैंडर की एक फोटो भेजी है। 

नेशनल न्यूज। चंद्रयान-3 ( chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया की निगाहें इस ओर टिकी हैं कि स्पेसक्राफ्ट चांद के साउथ पोल के किन रहस्यों से पर्दा उठाएगा। बीते दिनों चांद के तामपान और चंद्रमा की सतह पर ऑक्सीजन के साथ अन्य तत्वों की खोज रोवर प्रज्ञान ने की थी। जिसके बाद बुधवार को चंद्रयान-3 के रोवर ने विक्रम लैंडर की एक फोटो भेजी है। 

पहली बार हुई नेविगेशन कैमरे का यूज

ISRO  ने ट्वीट कर जानकारी दी कि चंद्रयान-3 के रोवर ने विक्रम लैंडर की एक फोटो साझा की है। जिसे खींचने में पहली बार नेविगेशन कैमरे का प्रयोग किया है। आप भी देखिए विक्रम लैंडर की ये तस्वीर- 

 

 

चांद की सतह पर इन रहस्यों से उठा पर्दा 

चांद पर प्रज्ञान रोवर ने ऑक्सीजन के अलावा, सल्फर, एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरनस, क्रोमियम, टाइटेनियम, सिलिकॉन, मैगनीज जैसे तत्वों की खोज की है। रोवर ने इन तत्वों की खोज पेलोड लेजर इनडयूल्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (LIBS) की मदद से की है। वहीं अब रोवर चांद पर हाइड्रोजन की खोज में लगा हुआ है। अगर हाइड्रोजन की खोज होती है तो यह चांद पर पानी की खोज की संभवानाओं को प्रबल कर देगा। बता दें, हाल ही में रोवर ने चांद के टंप्रेचर को लेकर हैरान करने वाली खोज की थी। चांद की मिट्टी का तापमान मापने पर 0-70 डिग्री तक होता है। ये जानकारी चौंकाने वाली थी। वैज्ञानिकों का मानना था कि चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ऑक्सीजन के बाद हाइड्रोजन की खोज में Chandrayaan-3, बनाई जाएंगी मानव बस्तियां ? जानें सच


 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि