चीन को यूरोपीय देशों में भी लगा झटका, ड्रैगन के लिए बंद कर रहे हैं दरवाजे

Published : Sep 05, 2020, 06:17 PM IST
चीन को यूरोपीय देशों में भी लगा झटका, ड्रैगन के लिए बंद कर रहे हैं दरवाजे

सार

फिलहाल दुनिया चीन की साजिश को समझ चुकी है। यूरोपीय देश चीन के साथ अपने संबंधों पर फिर सोच विचार कर रहे हैं। वहीं चीन के साथ संबंधों के खराब होने के बाद चीन को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। 

नई दिल्ली। दुनिया भर को कोरोना संकट में डालने वाले चीन को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि यूरोपीय देशों ने चीन को अपने दरवाजे से लौटा दिया है और चीन की इन देशों को साधने की कोशिश  सफल नहीं हुई है। असल में चीन के विदेश मंत्री पांच दिवसीय दौरे पर यूरोपीय देशों से मिलने के लिए गए थे, लेकिन चीनी विदेश मंत्री वांग यी को इसमें कोई सफलता नहीं मिली। यूरोपीय देशों ने चीन की बलपूर्वक कूटनीति को दुनिया के लिए घातक बताया है।

फिलहाल दुनिया चीन की साजिश को समझ चुकी है। यूरोपीय देश चीन के साथ अपने संबंधों पर फिर सोच विचार कर रहे हैं। वहीं चीन के साथ संबंधों के खराब होने के बाद चीन को आर्थिक तौर पर नुकसान हो रहा है। लिहाजा चीन के विदेश मंत्री यूरोपीय देशों के दौरे पर निकले। चीनी विदेश मंत्री ने रोम से अपने आधिकारिक दौरे की शुरुआत की और इसके बाद वह कनाडा व इटली भी गए। लेकिन इन देशों ने चीनी विदेश मंत्री को भाव नहीं दिया। बताया  जा रहा है कि चीन और कनाडा के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं और कनाड़ा चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों को अब सुधारना नहीं चाहता है।  वहीं नार्वे भी चीन के साथ अपने रिश्तों को लेकर फिर से विचार कर रहा है।

नॉर्वे और चीन के बीच रिश्तों में उस वक्त दरार आ गई थी जब चीनी कार्यकर्ता लियू लियू शियाओबो को नोबल शांति पुरस्कार दिया गया था और इस बात को लेकर चीन भी नार्वे से नाराज था। वहीं बर्लिन में वांग ने ताइवान के मुद्दे को भी उठाया। कुछ समय पहले चीन के विदेश मंत्री ने कहा था कि चेक गणराज्य के सीनेट अध्यक्ष मिलो विस्ट्रमिसिल को ताइवान दौरा करना मंहगा पड़ेगा। असल में चीन ताइवान को अपना प्रांत बताता है। जबकि दुनिया के सभी देशों ने ताइवान को देश की मान्यता दी है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल की मान्या ड्रोलिया बनी कॉमनवेल्थ चेस स्टार, 3 पदक के साथ किया स्वर्णिम प्रदर्शन
Surat News: पी.पी. सवाणी के त्रिविध सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जनप्रतिनिधि और विद्यार्थी