रेप से जुड़े बयान पर विवाद के बाद खट्टर की सफाई

Published : Nov 18, 2018, 10:27 PM IST
रेप से जुड़े बयान पर विवाद के बाद खट्टर की सफाई

सार

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने बयान को लेकर रविवार को सफाई दी। उन्होंने कहा, ''मैंने सहमति से नहीं बल्कि जानकारों के बीच घटनाओं की बात कही थी। यह तथ्य जांच में सामने आया है। राजनीति न कर इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए।''   

नई दिल्ली-- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। खट्टर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे दुष्कर्म के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आ रहे हैं। उनके मुताबिक, 80 से 90 फीसदी घटनाओं में विवाद के चलते एफआईआर दर्ज कराई जाती है। कांग्रेस ने खट्टर के बयान को महिला विरोधी बताकर उनसे माफी की मांग की थी। 

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विवाद बढ़ गया। रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ''हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दुष्कर्म के मामलों पर महिला विरोधी टिप्पणी की। इससे महिला के प्रति भाजपा सरकार की सोच नजर आती है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। राज्य में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं का दोष महिलाओं के चरित्र पर मढ़ना बेहद शर्मनाक है।'' उन्होंने खट्टर के बयान का वायरल वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करके लिखा, ''महिला विरोधी-खट्टर सरकार, करे बेटियों का तिरस्कार! मुख्यमंत्री खट्टर की निंदनीय टिप्पणी।''

विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने बयान को लेकर रविवार को सफाई दी। उन्होंने कहा, ''मैंने सहमति से नहीं बल्कि जानकारों के बीच घटनाओं की बात कही थी। यह तथ्य जांच में सामने आया है। राजनीति न कर इसे सामाजिक तौर पर डील करना चाहिए।'' 

 

दरअसल खट्टर ने गुरुवार को पंचकुला के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा, ''दुष्कर्म के मामले बढ़े नहीं हैं। पहले भी होते थे, आज भी होते हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात कि इस तरह की 80 से 90 फीसदी घटनाएं जानकारों के बीच होती हैं। वे एक-दूसरे को जानते हैं। बहुत घटनाएं तो ऐसी होती हैं कि काफी समय तक साथ घूमते हैं और जरा सी अनबन हो गई तो उस दिन जाकर एफआईआर दर्ज करा देते हैं कि इसने मेरा रेप किया।''

 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल