उत्तर भारत में सितम ढा रही है ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से हुआ हाल बेहाल

Published : Jan 11, 2020, 09:06 AM IST
उत्तर भारत में सितम ढा रही है ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से हुआ हाल बेहाल

सार

उत्तर भारत लगातार ठंड पड़ने के कारण लोग ठिठरने को मजबूर हैं। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ठंड की चपेट में हैं और कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। मौसम ने फिर करवट ली है और तापमान में गिरावट आ रही है। फिलहाल सर्द मौसम अभी राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।

उत्तर भारत लगातार ठंड पड़ने के कारण लोग ठिठरने को मजबूर हैं। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ठंड की चपेट में हैं और कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। वहीं बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आ रही है। मैदानी राज्यों में बारिश हो रही है तो पहाड़ी राज्यों में बर्फ पड़ रही है। जिसके कारण सर्दी में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल मौसम में किसी भी तरह का बदलाव होने की उम्मीद कम ही है। हालांकि दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन इससे तापमान में इजाफा नहीं होगा।

मैदानी जिलों में बारिश होने के कारण तापमान  में गिरावट आ सकती है वहीं पहाड़ी राज्य में बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो रहा है। इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। पंजाब और हरियाणा में भी सर्द हवाओं के कारण लोगों को घरों दुबकने को मजबूर कर दिया है वहीं अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में तापमान क्रमश: तीन डिग्री, 5.3 डिग्री और पांच डिग्री रहा। वहीं कोहरे के कारण परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश