Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत की सीट से इस कॉमेडियन ने ठोंक दी ताल, कही ये बड़ी बात

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Oct 04, 2023, 09:39 AM ISTUpdated : Oct 04, 2023, 09:41 AM IST
Rajasthan Election 2023: सीएम अशोक गहलोत की सीट से इस कॉमेडियन ने ठोंक दी ताल, कही ये बड़ी बात

सार

राजस्थान में कॉमेडियन पंकज शर्मा ने जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पिछले चुनाव में इसी सीट से सीएम अशोक गहलोत जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के लिए लगातार बैठकें कर रही हैं। स्थानीय नेता अपना टिकट पक्का करने के लिए सजातीय आकाओं के चक्कर काट रहे हैं, अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए सभी पैंतरे आजमा रहे हैं। इसी बीच राजस्थान में कॉमेडियन पंकज शर्मा की दावेदारी सबको चौंका रही है। उन्होंने किसी आम सीट से नहीं बल्कि राजस्थान की जोधपुर जिले की सरदारपुरा सीट से चुनाव लड़ने की इच्‍छा जताई  है। पिछले चुनाव में इसी सीट से सीएम अशोक गहलोत जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे।

पंकज शर्मा ने क्या कहा?

चुनाव लड़ने को लेकर पंकज कहते हैं कि मैं मूल रूप से जोधपुर का निवासी हूं। मेरे वीडियो ज्यादातर यही शूट होते हैं और उनकी भाषा भी यही की होती है। लोग मेरे शो को इंज्वाय भी करते हैं। उन्हें मेरा शो देखकर हंसी आती है। पर अब मैं उनके चेहरों पर यही मुस्कान सेवा करके लाना चाहता हूॅं। 

सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फॉलोअर्स

आपको यह भी बता दें कि पिछले कई महीनों से कॉमेडियन पंकज शर्मा राजस्थान में एक्टिव हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार बैठके करके लोगों को अपने पक्ष में लामबंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है। हर महीने लाखों रुपये कमाते भी हैं।

शहर में जगह-जगह लगवाएं बैनर और होर्डिंग

आपको बता दें कि पंकज शर्मा जोधपुर के मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। सरदापुरा सीट से सीएम गहलोत के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर कर चर्चा मे हैं। उन्होंने भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश की है और शहर में जगह-जगह बैनर और होर्डिंग भी लगवाया है। इस वजह से चर्चा बटोर रहे हैं।

ये भी पढें-मजाक उड़ाने के डर से छिपाकर रखते थे आर्ट वर्क, सामने आया तो दुनिया में बजा डंका-बने वर्ल्‍ड रिकाॅर्ड...

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट