जालौन में मजार के पास मिला प्रतिबंधित मांस, इलाके में फैला तनाव

Published : Jul 15, 2019, 04:25 PM ISTUpdated : Jul 15, 2019, 04:26 PM IST
जालौन में मजार के पास मिला प्रतिबंधित मांस, इलाके में फैला तनाव

सार

जालौन के कालपी में कानूनी रुप से प्रतिबंधित गोवंश के जानवर के अवशेष मिलने से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। इस इलाके में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। यह मामला कालपी कोतवाली इलाके के कर्बला के पास स्थित मजार के समीप का है।  

जालौन. कालपी कोतवाली इलाके के कर्बला के पास गौवंश के अवशेष मिलने से तनाव फैल गया। गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया है। जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस एडीएम और एएसपी और भाजपा विधायक के साथ मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। साथ ही माहौल देख भारी मात्रा में पुलिस बल को बुलाकर तैनात कर दिया जिससे कोई बड़ी घटना न हो सके।

मामला कालपी कोतवाली इलाके के कर्बला के पास स्थित मजार के समीप का है। बताया गया कि यहां पर मजार के पास गौवंश के अवशेष पड़े हुए थे। जब इसकी जानकारी गौरक्षा दल के प्रभारी मोनू पंडित को हुयी तो वह अपने कार्यकर्तायों के साथ मौके पर पहुंचे और गौवंश के अवशेष देख हंगामा शुरू कर दिया। गौवंश के अवशेष और गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हंगामा किये जाने की सूचना जब कालपी पुलिस व स्थानीय भाजपा विधायक को हुयी वह मौके पर पहुंचे और उन्होने माहौल को शांत कराया। 

वही इसकी जानकारी मिलने के बाद जालौन के अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर अवधेश सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होने मौके पर जाकर निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि जिसने भी यह वारदात को अंजाम दिया उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। भाजपा विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि जब से भाजपा सरकार आई है कोई दंगा नहीं हुआ ऐसे में कुछ अराजकतत्व माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे है और इस सरकार में माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। वही गौरक्षा दल के प्रभारी मोनू पंडित ने कहा कि तीन दिन का उन्हे आश्वासन दिया गया है यदि कार्यवाही नहीं होती है तो वह इसके लिये कुछ भी करेगे।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Vishwa Navkar Mahamantra Divas 2026: सूरत में JITO का भव्य महाजाप, अमित शाह की वर्चुअल उपस्थित के साथ 108 देशों की भागीदारी
World Health Day पर वेसु के GD Goenka स्कूल में Teen Skin Care पर जागरूकता सत्र, डॉ. जगदीश सखिया के अहम टिप्स