गरीब सवर्णों को इन शर्तों पर मिलेगा आरक्षण

Published : Jan 07, 2019, 03:54 PM IST
गरीब सवर्णों को इन शर्तों पर मिलेगा आरक्षण

सार

गरीब सवर्णों को आरक्षण देने का फैसला लेकर मोदी सरकार ने अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। हाल ही में हुए तीन राज्यों के चुनाव में बीजेपी को सवर्णों की नाराजगी का खमियाजा उठाना पड़ा था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के इस कदम की जानकारी दी। लेकिन सवर्ण आरक्षण के लिए कुछ शर्तें भी हैं।   

आरक्षण की सीमा में वही सवर्ण आएंगे जिनकी- 

-आठ लाख से कम आमदनी हो

-कृषि भूमि 5 हेक्टेयर से कम हो

-अपना घर हो तो 1000 स्क्वायर फीट से कम क्षेत्र में बना हुआ हो

-निगम में आवासीय प्लॉट है तो 109 यार्ड से कम जमीन हो

-निगम से बाहर प्लॉट है तो 209 यार्ड से कम जमीन हो

गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के लिए सरकार संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन करने की भी तैयारी कर रही है। 

बताया जा रहा है कि संसद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन यानी मंगलवार को मोदी सरकार संविधान संशोधन बिल संसद में पेश कर सकती है। 
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल