हलवाई बोला मिठाई खाओ कोरोना भगाओ, सरकार ने दे दी कड़वी डोज

Team MyNation   | stockphoto
Published : Jul 09, 2020, 07:35 PM IST
हलवाई बोला मिठाई खाओ कोरोना भगाओ, सरकार ने दे दी कड़वी डोज

सार

हलवाई का दावा था कि तीन दिनों तक अगर मैसूरपाक मिठाई के 4 पीस खाए जाएं तो कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल सकती है। हलवाई 50 ग्राम मैसूरपा मिठाई 50 रुपये की बेच रहा था।

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर लोग कई तरह के दावे कर रहे हैं। लेकिन अकसर ये दावे फेल हो रहे हैं। ऐसा ही एक दावा एक हलवाई ने किया। हलवाई का कहना था कि मिठाई खाने से कोरोना ठीक जाता है। लेकिन इसके बाद हलवाई पर चला सरकारी चाबुक और उसकी दूकान का लाइसेंस ही रद्द कर दिया गया है। 

मामला तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के चिन्नियामपलायम इलाके का है। वहां के एक मिठाई बनाने वाले हलवाई ने दावा किया था कि उसकी मैसूरपाक मिठाई कोरोना संक्रमण ठीक हो सकता है। हलवाई के इस दावे के बाद ही फूड सेफ्टी ऐंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अफवाह फैलाने के जुर्म में हलवाई पर मामला दर्ज कर दिया और अब हलवाई के खिलाफ जांच बिठाई गई है। इसके साथ ही मिठाई वाले को बड़ा झटका लगा है और उसके दुकान का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक हलवाई ने 120 किलो मैसूरपाक मिठाई बनाई थी और इसकी कीमत एक लाख रूपये से ज्यादा थी। फिलहाल ऑथारिटी ने मिठाई को जांच के लिए लैब में भेजा है।

वहीं हलवाई दावा बै कि उसकी मिठाई में हर्बल और अगर मुंह बंद करके 13 बार खाया जाए तो लोगों का कोरोना का संक्रमण ठीक हो सकता है। हलवाई ने इसके लिए विज्ञापन भी दिया था और लिखा था कि इस मिठाई को बच्चों को इसकी आधी डोज देनी चाहिए और इसे खान से प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है। हलवाई का दावा था कि तीन दिनों तक अगर मैसूरपाक मिठाई के 4 पीस खाए जाएं तो कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल सकती है। हलवाई 50 ग्राम मैसूरपा मिठाई 50 रुपये की बेच रहा था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान