सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, भाजपा ने कहा कि माफी मांगे राहुल

Published : Dec 14, 2018, 01:59 PM IST
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बैकफुट पर कांग्रेस, भाजपा ने कहा कि माफी मांगे राहुल

सार

सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक हो गई। केन्द्र सरकार ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। सदन में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। राफेल पर कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा सदस्यों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कल राफेल के मुददे पर कांग्रेस ने सदन में जेपीसी की मांग की और जमकर हंगामा किया।

-राहुल गांधी माफी मांगो के नारों से गूंजा सदन, हंगामे के कारण सदन स्थगित


राफेल के मुद्दे पर कल संसद में हंगामा करने वाली कांग्रेस पार्टी आज बैकफुट पर आ गयी। सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद आज सदन में भाजपा सांसदों ने ‘राहुल गांधी माफी मांगों’ के नारे से सदन में अपनी विरोध जताया। लिहाजा सदन को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। भाजपा की मांग थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद केंद्र सरकार कांग्रेस के खिलाफ आक्रामक हो गई। केन्द्र सरकार ने लोकसभा में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। सदन में विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। राफेल पर कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा सदस्यों की नारेबाजी के कारण कार्यवाही को दोपहर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कल राफेल के मुददे पर कांग्रेस ने सदन में जेपीसी की मांग की और जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था।

अब राफेल के मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह से बैकफुट पर है। कांग्रेस ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और वह जनता को अपने पक्ष में लाने में कामयाब हुई थी और अब वह तीन राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश को गुमराह किया है और अब उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। लोकसभा में राफेल पर जोरदार हंगामा हुआ और कांग्रेस के खिलाफ खुद गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राफेल पर सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए।

हालांकि उधर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कोर्ट की अपनी सीमाएं हैं और कोर्ट ने उसी पर अपना फैसला दिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट इस मामले की जांच नहीं कर सकता है। लिहाजा मोदी सरकार को जेपीसी की जांच करानी चाहिए। ताकि सच सबके सामने आ सके। सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के मामले में आज नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी। कोर्ट कहा कि कोर्ट को विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता है।

आज सुबह सदन की बैठक शुरू होते ही जहां विपक्ष के कुछ सदस्य अपनी अपनी मांगों को लेकर आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे थे, वहीं भाजपा के सदस्यों ने राहुल गांधी माफी मांगो  के नारे लगाए। आज हंगामे के बीच सदन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उपस्थित नहीं थे जबकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान