आज हो सकता है आप और कांग्रेस का गठबंधन, शीला नहीं अरविंद केजरीवाल की शर्तों राजी पार्टी

Published : Apr 06, 2019, 01:48 PM IST
आज हो सकता है आप और कांग्रेस का गठबंधन, शीला नहीं अरविंद केजरीवाल की शर्तों राजी पार्टी

सार

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आज चुनाव गठबंधन पर आज फैसला हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज शाम तक दोनों के बीच गठबंधन की घोषणा हो जाएगी। हालांकि ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने इस गठबंधन के लिए शीला की जगह अरविंद केजरीवाल की शर्तों को तव्वजो दी है।

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच आज चुनाव गठबंधन पर आज फैसला हो सकता है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज शाम तक दोनों के बीच गठबंधन की घोषणा हो जाएगी। हालांकि ये कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने इस गठबंधन के लिए शीला की जगह अरविंद केजरीवाल की शर्तों को तव्वजो दी है।

आज कांग्रेस और आप के बीच लोकसभा चुनाव के लिए फैसला हो सकता है। दोनों ही पार्टियों के बीच कई दौर की बाचतीत हो चुकी है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी कांग्रेस के नेताओं से कई बार बात कर चुके हैं। हालांकि दिल्ली में कांग्रेस आप के साथ गठबंधन को लेकर दो गुटों में बंट गयी है। एक गुट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष शीला दीक्षित का है और दूसरा गुट प्रदेश प्रभारी पीसी चाको और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन का। माकन तो पिछले दिनों साफ कर चुके हैं कि आप के साथ गठबंधन न होने की स्थिति में वो चुनाव नहीं लड़ेगे।

वहीं शीला दीक्षित आप के साथ गठबंधन के खिलाफ है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का चुनावी गठबंधन केवल दिल्ली में ही सीमित नहीं रहेगा। बल्कि ये गठबंधन अन्य राज्यों में भी होगा। हालांकि केजरीवाल दिल्ली समेत पांच राज्यों में चुनावी गठबंधन के पक्ष में हैं। वहीं आज ऐलान के दौरान कांग्रेस का हरियाणा और पंजाब में चुनावी गठबंधन के लिए भी ऐलान हो सकता है। हालांकि पंजाब में पार्टी ने छह प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

आप और कांग्रेस के बीच एक फार्मूले के तहत गठबंधन हो रहा है और इसके तहत हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से आप तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि दिल्ली में कांग्रेस और आप 3-3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं एक अन्य सीट पर संयुक्त उम्मीदवार उतारा जाएगा। वहीं पंजाब को लेकर भी गठबंधन हो सकता है। वहां पर हालांकि मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह इसके खिलाफ हैं, जबकि कांग्रेस के दो बड़े नेता गुलाम नबी आजाद और अहमद पटेल इसके पक्ष में हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार