
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे क्योंकि राष्ट्रपति भवन की तरफ से पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किया गया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत आ रहे हैं और भारत सरकार ने उनके लिए एक भव्य रात्रिभोज का आयोजन किया है। जिसमें कई गणमान्य नेताओं को आमंत्रित किया है। लेकिन सरकार की तरफ से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किया गया है। जिसको लेकर कांग्रेस नाराज है। सरकार ने ट्रम्प के साथ रात्रि भोज के लिए सोनिया गांधी को क्यों नहीं आमंत्रित किया गया। इस बात को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। हाउडी मोदी कार्यक्रम में, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ने मंच साझा किया था, लेकिन अमेरिका राष्ट्रपति के भारत आगमन में केवल पीएम मोदी रहेंगे ये किस तरह का लोकतंत्र है।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सम्मान में राष्ट्रपति भवन द्वारा आयोजित भोज में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका एक शक्तिशाली राष्ट्र है और हम अपने देश में उनके राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं। जिस देश का वह प्रतिनिधित्व करते हैं वह सबसे पुराना लोकतंत्र माना जाता है और भारत सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में। वहीं कांग्रेस ने उनके स्वागत के लिए किए जा रहे खर्च को लेकर भी सवाल उठाए। चौधरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने की क्या जरूरत है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत का दौरा करेंगे। ट्रम्प प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे और प्रधान मंत्री के साथ एक रोड शो में भाग लेंगे
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।