
लखनऊ। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले ने कांग्रेस से अलविदा कह दिया है। कांग्रेस से लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है। फुले ने प्रियंका गांधी के यूपी दौरे ठीक पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। फुले भाजपा की बहराइच से सांसद रह चुकी हैं और लोकसभा चुनाव से उन्होंने भाजपा को अलविदा कह दिया था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 28 दिसंबर को यूपी के दौरे पर आ रही हैं। इससे ठीक पहले फुले ने कांग्रेस इस्तीफा दिया है। फुले कांग्रेस में महज दस महीने ही रही। फुले ने आरोप लगाया कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। लिहाजा वह इस्तीफा दे रही हैं। असल में फुले कांग्रेस में दलितों का चेहरा बनना चाहती थी। लेकिन पहले से ही गांधी परिवार के करीबी और सांसद पीएल पुनिया का कारण फुले को पार्टी में कोई तवज्जो नहीं मिली।
हालांकि कांग्रेस ने फुले को बहराइच से टिकट भी दिया। लेकिन वह अपनी सीट को बचाने में कामयाब नहीं रही। कभी भाजपा की फायरब्रांड नेता माने जाने वाली दलित नेता सावित्रीबाई फुले ने इस साल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन छोड़ दिया था। ये दूसरा मौका है जब प्रियंका के यूपी दौरे से पहले किसी नेता ने इस्तीफा दिया हो। इससे पहले प्रियंका के दौरे से पहले दस कांग्रेस के नेताओं ने इस्तीफा दिया था। इन नेताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस में कम अनुभव के नेताओं को तवज्जो दी जा रही है।
जबकि उन्होंने कई साल तक पार्टी की सेवा की है। इन नेताओं ने सीधे तौर से प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर आरोप लगाया। हालांकि इन नेताओं ने सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर विरोध जताया। लेकिन वहां से इन नेताओं को कोई राहत नहीं मिली। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है और उसके बाद से ही कई नेता अपनी नाराजगी जता चुके हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।