शत्रुघ्न को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाएगी कांग्रेस, पटना साहिब से दिया टिकट

Published : Apr 06, 2019, 04:08 PM IST
शत्रुघ्न को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाएगी कांग्रेस, पटना साहिब से दिया टिकट

सार

कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया। 

कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया। इससे एक बात साफ है कि कांग्रेस शत्रुघ्न सिन्हा को भाजपा के खिलाफ एक बड़ा हथियार के तौर पर इस्तेमाल करेगी।

आज कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची में कांग्रेस ने शघुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल किया है। सिन्हा को पार्टी ने बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दिया है। जबकि सिन्हा ने कुछ घंटे पहले की कांग्रेस की सदस्यता ली है। अब बिहार में कांग्रेस को शत्रुघ्न सिन्हा के तौर पर बड़ा चेहरा मिल गया है, जिसे वह बीजेपी के खिलाफ बड़ा हथियार बनाएगी। आज सिन्हा ने पार्टी छोड़ने से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि दो लोग पूरी पार्टी को चला रहे हैं। जबकि इस पार्टी की बनाने में लालकृष्ण आडवानी, नानाजी देशमुख, अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई नेताओं बड़ी भूमिका निभाई। कांग्रेस ने अपने 5 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की. इस लिस्ट के अनुसार, शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दिया गया है। इसके अलावा पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के 1 और पंजाब के 3 उम्मीदवारों की घोषणा की है। आज बीजेपी के सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। हालांकि उनके स्वागत के लिए राहुल गांधी नहीं थे।

लेकिन राहुल गांधी के आदेश पर रणदीप सुरजेवाला ने शत्रुघ्न सिन्हा को पार्टी की सदस्यता लिया। अब ये साफ हो गया है कि पटना साहिब सीट पर मुकाबला दिलचस्प होगा। क्योंकि इस सीट पर बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है। जबकि यूपीए महागठबंधन की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा प्रत्याशी होंगे। शत्रुघ्न सिन्हा पिछले कई दिनों से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना कर रहे हैं। लिहाजा पार्टी ने उनका टिकट काट दिया है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार