हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राहुल गांधी पर बढ़ा नैतिक दबाव

Published : May 24, 2019, 05:06 PM ISTUpdated : May 24, 2019, 05:11 PM IST
हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफों की कतार, राहुल गांधी पर बढ़ा नैतिक दबाव

सार

उत्तर प्रदेश में महज एक सीट पर सिमट गयी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से खुद भी चुनाव हार गए हैं। लिहाजा अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। 

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी में इस्तीफों की कतार लग गयी है। कांग्रेस के ज्यादातर प्रदेश अध्यक्ष हार के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने इस्तीफे दे रहे हैं। हालांकि कल से ही खबर आ रही हैं कि राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की थी। फिलहाल नेताओं के इस्तीफे के बाद राहुल गांधी पर इस्तीफा देने का नैतिक दबाव बन गया है।

उत्तर प्रदेश में महज एक सीट पर सिमट गयी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा देने की पेशकश की है। राजबब्बर फतेहपुर सीकरी से खुद भी चुनाव हार गए हैं। लिहाजा अब प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राज बब्बर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। राजबब्बर की ये लगातार दूसरी हार है।

इससे पहले उन्होंने 2014 से चुनाव आगरा से लड़ा था और वहां पर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। राजबब्बर को बीजेपी प्रत्याशी ने करीब पांच लाख वोटों से हराया। वहीं अमेठी में राहुल गांधी की हार के लिए वहां के जिला अध्यक्ष ने भी अपना इस्तीफा राहुल गांधी को भेज दिया है। वहीं ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए इस्तीफा दे दिया है।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा वह हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि कल शाम को राहुल गांधी की प्रेस कांफ्रेंस में ये अफवाह उड़ी थी कि राहुल गांधी इस्तीफा देने जा रहे हैं हालांकि बाद में उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया था।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश