हरियाणा में कांग्रेस नेता ने अस्पताल कर्मी पर गोली चलाई

Aug 20, 2018, 12:42 PM IST

हरियाणा का एक मामला सामने आया है जिसमे हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव ने बहादुरगढ़ के अस्पताल में सरेआम लोगों के बीच अस्पताल के सुरक्षा कर्मी पर गोली चला दी। गनीमत यह रही कि अस्पताल के डॉक्टर के बीच बचाव के चलते गोली दीवार में जा लगी जिसके कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। 

बता दें, प्रदीप अपनी पत्नि को अस्पताल लेकर गये थे। जिसके बाद वह वहां मौजूद महिला चिकित्सक से महिला डॉक्टर से बात करावाने के लिए कह रहे थे। इसी दौरान जब उनकी बात डॉक्टर से नहीं करवाई गई तो सुरक्षा कर्मी और महिला चिकित्सक के साथ गाली गलौच शुरु हो गयी थी। इसी दौरान गुस्से में प्रदीप ने पिस्तौल निकाल ली और गोली चला दी।