कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों कहा, 'पार्टी ने खून-पसीना बहाने वालों पर गुंडों को तरजीह दी'

Published : Apr 17, 2019, 03:27 PM IST
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने क्यों कहा, 'पार्टी ने खून-पसीना बहाने वालों पर गुंडों को तरजीह दी'

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की थी। पार्टी ने पहले तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की और फिर इसे वापस ले लिया। 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी के साथ मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने पार्टी के उन नेताओं का निलंबन वापस ले लिया, जिन पर प्रियंका के साथ कथित छेड़छाड़ करने के आरोप थे। इसके बाद टीवी बहसों में पार्टी का सबसे मुखर चेहरा मानी जाने वाली प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ी नराजगी जताई है। 

उन्होंने बाकायदा ट्वीट कर कहा, ‘यह काफी दुखद है कि पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वालों पर कांग्रेस गुंडों को तरजीह दे रही है।’ प्रियंका ने कहा कि पार्टी के लिए आलोचना और गालियां खाईं लेकिन जिन लोगों ने पार्टी के अंदर ही मुझे धमकाया उन्हें बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।  

प्रियंका चतुर्वेदी ने एक पत्रकार के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए यह बात कही। इसमें कांग्रेस के उस नोटिस को अटैच किया गया था जिसमें यह बताया गया कि प्रियंका चतुर्वेदी से दुर्व्यवहार की शिकायत के बाद पार्टी के कुछ नेताओं पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन चेतावनी देकर उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस ले लिया गया है। 

इस चिट्ठी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा में जब प्रियंका चतुर्वेदी पार्टी की तरफ से राफेल विमान सौदे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आई थीं, तब स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद सभी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई थी।

बाद में प्रियंका चतुर्वेदी के साथ बदसलूकी की घटना पर खेद जताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को उनके पदों पर बहाल कर दिया गया। चिट्ठी के अनुसार, ज्योतिरादित्य सिंधिया की सिफारिश के बाद इन कार्यकर्ताओं को बहाल किया गया है।

प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे पार्टी छोड़ने वाली हैं? क्या वे कांग्रेस छोड़ भाजपा या किसी और दूसरी पार्टी में शामिल होने जा रही है? हालांकि अभी तक इन सवालों पर प्रियंका की ओर से कुछ नहीं कहा गया है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Mother’s Day Celebration: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के मातृत्व उत्सव में दिखा मां-बच्चों का अनोखा रिश्ता, भावुक प्रस्तुतियों ने जीता दिल
CBSE Board Result 2026: सूरत व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस-वाणिज्य छात्रों ने किया कमाल