mynation_hindi

कांग्रेस के दिग्गज नेता कृपाशंकर सिंह ने चुनाव से पहले 370 पर छोड़ी कांग्रेस

Published : Sep 11, 2019, 09:34 AM IST
कांग्रेस के दिग्गज नेता कृपाशंकर सिंह ने चुनाव से पहले 370 पर छोड़ी कांग्रेस

सार

कृपाशंकर सिंह को मुंबई में कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है और खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी लोगों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। लिहाजा ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। असल में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कृपाशंकर सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस सकते में है। हालांकि कृपाशंकर सिंह अभी किस पार्टी में शामिल होंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है।

मुंबई। मुंबई कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कृपाशंकर सिंह ने अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर कांग्रेस के रूख के कारण इस्तीफा दिया है। वह पहले कांग्रेस के नेता हैं जिन्होंने 370 पर पार्टी से इस्तीफा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये झटका माना जा रहा है।

कृपाशंकर सिंह को मुंबई में कांग्रेस का दिग्गज नेता माना जाता है और खासतौर से उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी लोगों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। लिहाजा ये कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। असल में महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कृपाशंकर सिंह के पार्टी छोड़ने को लेकर कांग्रेस सकते में है।

हालांकि कृपाशंकर सिंह अभी किस पार्टी में शामिल होंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि वह भाजपा और शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को ही कांग्रेस नेता और पूर्व अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले ही कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं।

अपने इस्तीफे के बाद कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वह अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के फैसले के रूख से पार्टी से सहमत नहीं हैं। पार्टी को इसका विरोध नहीं करना चाहिए था। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि वह किस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। गौरतलब है कि सिंह 15 वर्षों तक कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे।

PREV

Recommended Stories

रक्षाबंधन पर श्री बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का संदेश- भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति का आह्वान
श्री बजरंग सेना अध्यक्ष हितेश विश्वकर्मा का अनोखा जन्मदिन, लगाएंगे एक लाख पौधे