महानगरों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 56 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : May 08, 2020, 07:59 AM IST
महानगरों में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, 56 हजार के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

भारत में कोरोना के संक्रमितों की की संख्या 56 हजार के पार हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या भी 18 के करीब है। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नै जैसे शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं केरल में हालात सुधर रहे हैं और पिछले दो दिन से केरल में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। 

नई दिल्ली।  देश में कोरोना का संक्रमण अब महानगरों में तेजी से बढ़ रहा है।  लॉकडाउन-3 शुरू होने और कुछ शर्तों के साथ रियायत देने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसके बाद मरीजों की संख्या अब 56 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि कोरोना संक्रमण से 16 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं।

भारत में कोरोना के संक्रमितों की की संख्या 56 हजार के पार हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या भी 18 के करीब है। देश की राजधानी दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और चेन्नै जैसे शहरों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं केरल में हालात सुधर रहे हैं और पिछले दो दिन से केरल में कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिला है। इसके साथ ही गुरुवार को देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

अकेले बुधवार से गुरुवार तक देश में कोरोना के  5000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। उधर मरने वालों की संख्या भी 1,800 के पार पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में देश में कोरोना का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 के करीब पहुंच गई है जबकि राज्य में मुंबई सबसे बड़ा केन्द्र है। इसके साथ ही पुणे में मामले बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार ने अब केन्द्र सरकार से राज्य के हालत को लेकर गुहार लगाई है।

राज्य सरकार का कहना है कि उसके बाद समुचित संसाधन नहीं है। लिहाजा केन्द्र सरकार उसकी मदद करे। अकेले महाराष्ट्र में कम से कम 531 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और राज्य के विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। इनमें 51 अधिकारी और 480 पुलिसकर्मी हैं।  इन पुलिसकर्मियों में से अभी तक 39 ठीक हो गए हैं जबकि पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है।

मुंबई के धारावी बस्ती में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 783 हो गई। गुजरात में भी कोरोना के मामले 7000 के पार हो गए और ये महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर का राज्य है। जहां पर सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,252 हो गए जबकि तमिलनाडु में मामले 5000 के पार हो गए हैं। जम्मू कश्मीर में कुल मामले बढ़कर 793 हो गए। पश्चिम बंगाल में अभी तक कुल 1548 मामले सामने आए हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

SGCCI Award: SCET को 'महावीर सिंथेसिस अवॉर्ड 2024-25', इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्कृष्टता का सम्मान
CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि