पचास हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 1,694 की मौत

Published : May 06, 2020, 12:07 PM IST
पचास हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 1,694 की मौत

सार

बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। जिसके बाद 1694 मौतों के साथ संक्रमितों की संख्या 49,391 तक पहुंच गई है। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की मौत कोरोनोवायरस से हुई है। वहीं एक ही दिन में 2,958 मामले सामने आए हैं। जबकि एक ही दिन में 1,456 मरीज ठीक हुए हैं। 

नई दिल्ली।  कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन-3 में संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पचास हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं 1694 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि 14183 लोगों को अस्पतालों से छुट्टीं दी गई है।

बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस के मामलों में इजाफा हुआ है। जिसके बाद 1694 मौतों के साथ संक्रमितों की संख्या 49,391 तक पहुंच गई है। वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की मौत कोरोनोवायरस से हुई है। वहीं एक ही दिन में 2,958 मामले सामने आए हैं। जबकि एक ही दिन में 1,456 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक 14,182 मरीज ठीक हुए हैं। देश में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है और 17 मई तक जारी रहेगा। वहीं केन्द्र सरकार के आदेश  के बाद ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में कई व्यवसायिक गतिविधियां शुरू हो गए हैं। वहीं रेड जोन में कई तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध है। 

वहीं महाराष्ट्र में अभी  तक सबसे ज्यादा 15,525 मामले दर्ज किए गए हैं और  राज्य में 617 मौत कोरोना से हुई है। वहीं महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राज्य में 6245 मामले तर्ज  किए गए हैं जबकि दिल्ली में 5104 मामले सामने आए हैं। केन्द्र सरकार ठप हो चुकी अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की कोशिश कर रही है। देश भर में कई छोटे व्यवसायों बंद के कारण बड़े नुकसान में हैं। पीएम मोदी आर्थिक प्रोत्साहन या राहत पैकेज के लिए वित्त मंत्री, अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।

चार राज्यों में हैं सबसे ज्यादा मामले

कोरोना का कहर देश के सभी राज्यों में हैं। लेकिन देश के चार राज्यों में इसका कहर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में सबसे खराब स्थिति है। यहां पर अभी तक 15525 मामले दर्ज किए हैं जबकि 617 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। महाराष्ट्र के बाद गुजरात में सबसे ज्यादा 6245 मामले सामने आए हैं और 368 लोगों की जान गई है।  जबकि दिल्ली में 5104 मामले सामने आए हैं और 64 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।  वहीं दक्षिणी राज्य तमिलनाडू में 4958 दर्ज किए गए हैं और 33 लोगों की मौत हुई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान