देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 44 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

Published : Sep 09, 2020, 06:59 PM IST
देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, 44 लाख के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,115 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है।

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के  89,706 नए मामले सामने आए है और इसके बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 43.70 लाख पार हो गई है। जबकि देश में अब तक करीब 34 लाख लोग कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,115 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है। वहीं देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43,70,129 तक पहुंच गई है। इसके साथ ही देश में  8,97,394 लोगों का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसदी तक पहुंच गई है और  मृत्यु दर में गिरावट आई है। देश में मृत्यु दर 1.69 फीसदी तक पहुंच गई है। देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से मौत पिछले 24 घंटे में 380 लोगों की मौत हुई है। वहीं कर्नाटक में 146, तमिलनाडु में 87, आंध्र प्रदेश में 73, उत्तर प्रदेश में 71 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

वहीं  पंजाब के 67, पश्चिम बंगाल के 57, हरियाणा के 25, मध्यप्रदेश के 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड के 14-14, गुजरात, ओडिशा, केरल तथा राजस्थान के 13-13 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है। वहीं देश में अब तक 73,890 लोगों की मौत हुई है और इसमें से ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 27,407 लोगों की मौत हुई है। जबकि तमिलनाडु में 8,012, कर्नाटक में 6,680, दिल्ली में 4,618, आंध्र प्रदेश में 4,560 , उत्तर प्रदेश में 4,047 संक्रमितों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat Google Workspace Training: सार्वजानिक विश्वविद्यालय में 9 दिन का FDP, शिक्षकों-कर्मचारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण
Corporate Connections BHAF 2026: सूरत में जुटेंगे देशभर के बिज़नेस लीडर्स, 13-14 मार्च को होगा बड़ा फोरम