कोरोना का कहर: भारत में कोरोनावायरस के मामले 6,412 पहुंचे, 199 लोगों की मौत

Published : Apr 10, 2020, 11:47 AM IST
कोरोना का कहर: भारत में कोरोनावायरस के मामले 6,412 पहुंचे, 199 लोगों की मौत

सार

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। देश में मरीजों की संख्या अभी तक 6412 तक पहुंच गई है।  वहीं महाराष्ट्र में हालात अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा खराब है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1364 का आंकड़ा पार कर चुकी है।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 6412 तक पहुंच गई हैं। वहीं देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 199 तक पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र में हालात सबसे खराब हैं  और अभी तक राज्य में 97 लोगों की मौत कोरोना वाायरस से हुई हैं। राज्य में कोरोनो मरीजों की संख्या 1364 हो गई हैं वहीं 125 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ाता ही जा रहा है। देश में मरीजों की संख्या अभी तक 6412 तक पहुंच गई है।  वहीं महाराष्ट्र में हालात अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा खराब है। महाराष्ट्र में मरीजों की संख्या 1364 का आंकड़ा पार कर चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोरोनोवायरस बीमारी से संक्रमित मरीजों की संख्या 6412 तक पहुंच गई है। देश में 5709 सक्रिय मामले हैं वहीं 503 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में हुई 199 मौतों में से 97 मौते अकेले महाराष्ट्र में हुई हैं और देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा है।

वहीं राज्य में 125 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में कोरोना के 863 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 720 मामला दर्ज किए गए हैं जबकि 25 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार ने कोरोनोवायरस बीमारी से लड़ने नियमों को सख्त कर दिया है।  जिसके तहत देश के कई जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी कई इलाकों को हॉटस्पॉट किया गया है। जहां पर लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने परीक्षण रणनीति को संशोधित करते हुए कहा है कि हॉट स्पॉट या क्लस्टर क्षेत्रों में बुखार, खांसी, गले में खराश और बहती नाक जैसे लक्षणों के साथ हर किसी का परीक्षण किया जाएगा।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: Skyera Airhostess Training Institute के छात्रों को मिला Hospitality Industry का प्रैक्टिकल अनुभव
CBSE 12th Board Result 2026: सूरत के GD Goenka International School के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 13वीं बार 100% रिजल्ट