विशेषज्ञों के दावों से आगे निकले कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड सामने 15413संक्रमित

Published : Jun 21, 2020, 11:46 AM IST
विशेषज्ञों के दावों से आगे निकले कोरोना संक्रमण के मामले, 24 घंटे में रिकॉर्ड सामने 15413संक्रमित

सार

हालांकि  देश में राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार  बढ़ रही है।  देश में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां कोरोना के 15413 नए  मामले सामने आए हैं  वहीं देश में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुई है। देश में इस दौरान 13920 संक्रमित इस बीमार से उबरे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले चीनी विशेषज्ञों के दावों से आगे निकल गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण  के 15413 नए मामले सामने आए हैं। जबकि देश में इस दौरान 13920 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। वहीं देश में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 410461 तक पहुंच गई है जबकि देश में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर  227755 हो  गई है।


हालांकि  देश में राहत की बात ये है कि कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार  बढ़ रही है।  देश में पिछले 24 घंटे के दौरान जहां कोरोना के 15413 नए  मामले सामने आए हैं  वहीं देश में इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा हुई है। देश में इस दौरान 13920 संक्रमित इस बीमार से उबरे हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में कोरोना के नए 15413 मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या  410461 तक पहुंच गई है। जबकि देश में एक्टिव मामलों की संख्या 169451 है। वहीं देश में ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 227755 गई है।  इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के कारण 13254 लोगों की जान जा चुकी है और वहीं महाराष्ट्र में अब तक 5984 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। जबकि दिल्ली में 2112 लोगों की जान गई है।

विश्व में 89.15 लाख तक पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

विश्व स्तर पर कोरोना के मामले 89.15 लाख तक पहुंच गए जबकि कोरोना संक्रमण 47.38 लाख ठीक हो गए हैं। वहीं अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या  23.30 लाख तक पहुंच गई है। वहीं 1.21 लाख लोगों की जान कोरोना संक्रमण से जा चुकी हैं।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल