दो राज्यों को बीच 'त्रिशंकु' बना कोरोना पॉजिटिव

Published : Apr 24, 2020, 06:22 PM IST
दो राज्यों को बीच 'त्रिशंकु' बना कोरोना पॉजिटिव

सार

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के तीन राज्य कोरोना मुक्त हो चुके हैं। नागालैंड को भी कोरोना मुक्त कर दिया है। यहां पर एक ही मामला दर्ज हुआ है। हालांकि अब ये एक मामला बड़ा विवाद बन गया है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बीच एक कोरोना पॉजिटिव संक्रमित दो राज्यों के बीच त्रिशंकु बन गया है। असल में ये संक्रमित मरीज असम और नागालैंड के बीच फंस गया है और दोनों राज्यों ने इसे अपने राज्य में रखने से मना कर दिया है।  हालांकि ये नागालैंड का नागरिक है वहीं इसमें कोरोना का संक्रमण असम में पाया गया है।

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश के तीन राज्य कोरोना मुक्त हो चुके हैं। नागालैंड को भी कोरोना मुक्त कर दिया है। यहां पर एक ही मामला दर्ज हुआ है। हालांकि अब ये एक मामला बड़ा विवाद बन गया है। क्योंकि नागालैंड ने इस संक्रमित व्यक्ति को अपने देश में रखने से मना कर दिया है। नागालैंड का कहना है ये संक्रमित असम में मिला था। लिहाजा इसे असम को ही रखना चाहिए लिहाजा वह इस संक्रमित को रखने से मना कर रहा है।

जबकि असम के अपने तर्क हैं। असम उसे अपनों दर्ज केसों में नहीं गिना रहा है। 33 वर्षीय व्यक्ति, जो नागालैंड के दीमापुर शहर का निवासी है को वहां के एक निजी अस्पताल द्वारा गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में रेफर किया गया था। इस व्यक्ति में वायरस के संक्रमण की पुष्टि 12 अप्रैल को की गई थी। अब असम या नागालैंड ने उसे अपने आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि असम के आंकड़ों में नागालैंड का मामला शामिल नहीं है। जबकि नागालैंड के मुख्यमंत्री नीफिउ रियो ने कहा कि मैं उनकी टिप्पणी पर कुछ नहीं कह सकता हूं उसे गिनना असम की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति नागालैंड से एक मरीज के रूप में रेफर किया गया था उस वक्त उसमें कोरोना टेस्ट नहीं हुआ था। रियो ने कहा कि वह आदमी कोलकाता से दीमापुर तक गया था।

उसके बाद वह बीमार हो गया क्योंकि उसे अलग-अलग बीमारी थी। बाद में उसे गुवाहाटी रेफर कर दिया गया। वह वहाँ कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया था। वह गुवाहाटी में सकारात्मक पाया गया था, इसलिए उसे रिकॉर्ड वहीं दर्ज होना चाहिए। वहां उसका इलाज चल रहा है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल