देश में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या पहुंची 13,000

Published : Apr 17, 2020, 12:19 PM IST
देश में कोरोना का कहर जारी, संक्रमितों की संख्या पहुंची 13,000

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के मामलों में 1337 का इजाफा हुई है और इसके बाद देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 13,387 तक पहुंच गई है। वहीं देश में मरने वालों का आंकड़ा 437 पार हो गया है। जबकि 1,749 मरीज जानलेवा बीमारी से उबर चुके हैं। गुरुवार की शाम तक मरने वालों की संख्या 420 थी जबकि 12,759  संक्रमित थे।

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोनावायरस के मामले 13,387 पार हो गए हैं। वहीं कोरोना वायरस के कारण 437 लोगों की मौत हो गई है। वहीं देश में 1749 लोग ठीक हो चुके हैं और अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस के मामलों में 1337 का इजाफा हुई है और इसके बाद देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 13,387 तक पहुंच गई है। वहीं देश में मरने वालों का आंकड़ा 437 पार हो गया है। जबकि 1,749 मरीज जानलेवा बीमारी से उबर चुके हैं। गुरुवार की शाम तक मरने वालों की संख्या 420 थी जबकि 12,759  संक्रमित थे। मंत्रालय का कहना भारत में अब प्रति दिन लगभग 1,000 कोरोनोवायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिलहाल देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन को 19 दिनों के लिए बढ़ाया गया था, जो 3 मई तक प्रभावी रहेगा।


महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में कोरोना का कहर व्यापक तौर पर देखा जा रहा है।  महाराष्ट्र में 2,900 से अधिक कोरोनोवायरस मामलों की पुष्टि हुई है, जिसमें मुंबई पूरे देश में सबसे अधिक प्रभावित है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली में 32 मौत के साथ 1,500 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु भी कोरोनोवायरस से 14 की मौत हुई है और वहीं 1,242 संक्रमित हैं हैं जबकि  राज्य में 118 लोग ठीक हुए हैं।


वहीं राजस्थान में 1,023, मध्य प्रदेश में 987, उत्तर प्रदेश में 735 और गुजरात में 766 तेलंगाना में 647, आंध्र प्रदेश में 525 और केरल में 388 मामले सामने आए हैं। इसके बाद जम्मू और कश्मीर में मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है जबकि कर्नाटक में 279, पश्चिम बंगाल में 231, हरियाणा में 205, पंजाब में 186, बिहार में 70, ओडिशा में 60, उत्तराखंड में सैंतीस, हिमाचल प्रदेश में 35, असम और छत्तीसगढ़ में प्रत्येक में 33-33, झारखंड में 28,  चंडीगढ़ में 21,  लद्दाख में 17 और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11  मामले सामने आए हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में सनराइज विद्यालय के‘अभिव्यक्ति 2026’ महोत्सव में चमका छात्रों का टैलेंट, पुलिस कमिश्नर रहे मुख्य अतिथि
Divyang Fashion Show Surat: लव एंड केयर ट्रस्ट के मंच पर दिव्यांग प्रतिभाओं ने जीता दिल