
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस से संक्रमित की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अभी तक मौत का आंकड़ा 590 तक पहुंच गया है। जबकि देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 18,601 तक पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि देश में संक्रमित की होने वाली दो गुनी संख्या में दिनों का अंतर लगातार बढ़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों में भारत में 1,336 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। जबकि 47 मौतें हुईं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह तक देश में कोरोनोवायरस सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 18,601 तक पहुंच गई है। जबकि देश में 14,759 सक्रिय मामले हैं जबकि 3,25 है2 लोग या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें छुट्टी दे दी गई है। इसमें 77 विदेशी नागरिक शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,666, दिल्ली में 2,081, गुजरात में 1,939, मध्य प्रदेश में 1,485, राजस्थान में 1,576 और तमिलनाडु में 1,520 हैं। जबकि उत्तर प्रदेश में 1,184, तेलंगाना में 873, आंध्र प्रदेश में 722 और केरल में 402 है। इसके अलावा कर्नाटक में मामलों की संख्या 395, जम्मू-कश्मीर में 350, पश्चिम बंगाल में 722, हरियाणा में 254 और पंजाब में 245 में है। बिहार में 113 कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 74 मामले हैं।
वहीं उत्तराखंड में 40, झारखंड में 46, हिमाचल प्रदेश में 39, छत्तीसगढ़ में 36 और असम में 35 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ में 26, लद्दाख 18, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 16 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा मेघालय में 11 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि गोवा और पुदुचेरी में सात मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले सामने आए हैं। वहीं मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।