उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को घोषित किया राष्ट्रमाता, मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Published : Sep 20, 2018, 02:01 PM IST
उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को घोषित किया राष्ट्रमाता, मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव

सार

उत्तराखंड विधानसभा ने गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया है। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाला पहला राज्य बन गया है उत्तराखंड। विधानसभा से पारित प्रस्ताव को केद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा गया है।   

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सदन में गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मति से पास हो गया। राज्य की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से पास इस प्रस्ताव पर पूरे सदन का आग्रह है कि केंद्र सरकार गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे।


विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया और कहा कि गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ-साथ उसके संरक्षण की भी कोशिश होनी चाहिए।


बता दें कि गाय राष्ट्रामाता का दर्जा देने का प्रस्ताव राज्य की पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने सदन में पेश किया था, जिसका पक्ष विपक्ष सबने समर्थन किया।


रेखा आर्या ने बताया कि “सरकार गायों की रक्षा के लिए काम कर रही है। गायों के लिए जगह-जगह आश्रय बनवाए जा रहे हैं। गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देना इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है”।


रेखा आर्या ने कहा कि इस प्रस्ताव के पीछे गाय के धार्मिक, आर्थिक और वैज्ञानिक महत्व है,अगर बच्चों को मां का दूध नहीं मिलता तो डॉक्टर भी गाय का दूध पीने की सलाह देते हैं।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान