बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ ठगों का गिरोह

Jan 12, 2019, 3:32 PM IST

यूपी क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर से ठगों के गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह लोग नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। 

बताया जा रहा है कि यह लोग अब तक सैंकड़ो लोगों को ठगी का शिकार बना चुके हैं। यह गिरोह, यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड सहित 9 राज्यों में सक्रिय है।

यह लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। यह लोग ऑनलाइन इंटरव्यू लेकर पीड़ितों को नौकरी देने का भरोसा दिलाते थे।

आरोपियों से 1 स्विफ़्ट डिज़ायर कार, 8 लैपटॉप,  14 मोबाइल फ़ोन, 13 सिमकार्ड, 9 एटीएम कार्ड, 2 चेक बुक, 14 रिज्यूमे, वोटर आईडी कार्ड, फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र जैसे सामान बरामद किए गए हैं। 

इन ठगों के खिलाफ कार्रवाई बुलंदशहर सायबर सेल, क्राइम ब्रांच और नगर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से की है।