
कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर समस्या आ सकती है। वहीं शासन और सत्ता का फायदा मिल सकता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जबकि मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। जानें अन्य राशियों का हाल आचार्य जिज्ञासु जी द्वारा
मेष-मेष राशि के जातकों का आज का दिन बेहतर है। आर्थिक लाभ होंगे। वहीं वाणी पर नियंत्रण रखें और ऊर्जा बनी रहेगी।
वृषभ-वृषभ राशि के जातकों को किसी मित्र या कार्यस्थल पर सहयोगी का साथ मिलेगा, कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है और धन का आगमन हो सकता है।
मिथुन-मिथुन राशि के जातकों को आज कार्य को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से जातक धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे।
कर्क-कर्क राशि के जातकों को आज सफलता मिलेगी। जिस कार्य को लेकर वह कई दिनों से परेशान है, वह समस्या आज सुलझ सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। लेकिन निवेश से बचने की सलाह दी जाती है।
सिंह-सिंह राशि के जातकों को आज धन लाभ के योग बन रहे हैं हालांकि शेयर बाजार से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कन्या-कन्या राशि के जातकों को आज कार्य को लेकर नया प्रस्ताव मिल सकता है और आर्थिक मिलने के अवसर हैं और कार्य को लेकर प्रशंसा मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और प्रेम मध्यम रहेगा।
तुला-तुला राशि के जातकों का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। वहीं कार्य को लेकर शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। आज के दिन वाणी में नियंत्रण रखें।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि के जातकों को सलाह दी जाती है वह वाहन संभालकर चलाएं आज आपके शब्द किसी के साथ संबंधों को खराब कर सकते हैं। वहीं रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे।
धनु-धनु राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ के अवसर हैं, लेकिन खर्चों में इजाफा होगा।
मकर-मकर राशि के जातकों को आज शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है। या फिर रूका हुआ धन वापस मिलेगा।
कुंभ-कुंभ राशि के जातकों का आज कोर्ट कचहरी या पुराने विवादों से मुक्ति मिल सकती है। उनका पराक्रम रंग लाएगा व्यापार भी अच्छा दिख रहा है।
मीन-मीन राशि के जातकों के दिन अच्छे चल रहे हैं और उन्हें आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर में आर्थिक स्थिति अच्छी बन रही है।
आचार्य जिज्ञासु जी आप उनके ईमेल ajaywinkumar@gmail.com और 6388904040 मोबाइल नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।