हरियाणा में भाजपा और जेजेपी में डील पक्की, चौटाला परिवार का होगा उपमुख्यमंत्री

Published : Oct 25, 2019, 09:11 PM ISTUpdated : Oct 26, 2019, 11:00 AM IST
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी में डील पक्की, चौटाला परिवार का होगा उपमुख्यमंत्री

सार

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हरियाणा में नई सरकार की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला शामिल हैं। वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला अमित शाह के घर पहुंचे हैं। हालांकि जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दुष्यंत चौटाला अपने घर से निकले हैं।

नई दिल्ली। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनना लगभग तय हो गया है। बस इसकी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के घर पर भाजपा नेताओं के जेजेपी नेताओं के साथ बैठक चल रही है। माना जा रहा है कि  बैठक में जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की मांगों पर विचार हो रहा है। माना जा रहा है कि भाजपा दुष्यंत चौटाला को दो कैबिनेट के पोस्ट के साथ उपमुख्यमंत्री का पद देने को तैयार हो गई है। 

पार्टी राज्य में जेजेपी को दो कैबिनेट मंत्री के साथ ही कुछ राज्यमंत्री के पद भी दे सकती है। जिसको लेकर दुष्यंत चौटाला संतुष्ट बताए जा रहे हैं। अगर जेजेपी के साथ भाजपा का गठबंधन होता है तो भाजपा और ज्यादा मजबूती के तौर पर उभरेगी। क्योंकि पार्टी के पास पहले से ही सात निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हरियाणा में नई सरकार की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला शामिल हैं। वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला अमित शाह के घर पहुंचे हैं। हालांकि जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दुष्यंत चौटाला अपने घर से निकले हैं।

माना जा रहा है कि आज हरियाणा में सरकार बनाने की कवायद पूरी हो जाएगी और कल खट्टर राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। वहीं कांग्रेस मौजूदा राजनैतिक गतिविधियों पर नजर रखे हुई है।

हालांकि आज दिन में ही दुष्यंत चौटाला ने ये संकेत दे दिए थे कि वह किसी मजबूत और स्थिर सरकार को समर्थन देंगे। हालांकि ये माना जा रहा था कि ये संकेत भाजपा के लिए ही हैं। हालांकि मीडिया में जो चर्चा चल रही है, उसके मुताबिक दुष्यंत को भाजपा राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद देने के लिए तैयार हो गई है। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Bhavika Maheshwari: इंटरनेशनल मंचों पर छाईं सूरत की युवा स्पीकर, भारतीय दर्शन का बढ़ाया मान
सूरत में 3 दिवसीय संस्कृत लघु फिल्म प्रशिक्षण, युवाओं को मिला फिल्ममेकिंग मार्गदर्शन