vuukle one pixel image

गेहूं की खेत में पानी देने गए किसान की ठंड लगने से मौत

Team MyNation  | Published: Dec 31, 2018, 12:06 PM IST

बलिया-- उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण ठण्ड ने ने एक किसान को मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि मृतक 55 वर्षीय किसान देव नारायण सिंह कड़ाके की ठंड में अपने खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे था। देव नरायण जब रात में खेत की सिंचाई कर अपने घर नहीं लौटे तब सुबह 03.30 बजे उनका बेटा उन्हें देखने के लिये खेत पर गया। वहां पहुंचने पर उसने देखा की उसके पिता की मौत हो गई हैं। आनन फानन से उसने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। गड़वार पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।