देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पहुंची 414, देश में संक्रमितों के मामले पहुंचे 12,380

Published : Apr 16, 2020, 01:00 PM IST
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पहुंची 414, देश में संक्रमितों के मामले पहुंचे 12,380

सार

कोरोना लॉकडाउन-2 के दूसरे दिन देश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 12,000 के पार पहुंच गई, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 414 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 12,380  तक पहुंच गई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10,477 है जबकि 1,489 मरीज या तो ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं देश में कुल कोरोना के मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

नई दिल्ली। देश में सकारात्मक कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 12,380 के पार हो गई है। जबकि देश में कोरोना के संक्रिय मामलों की संख्या 10,477 है वहीं 1,489 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 414 तक पहुंच गई है।


कोरोना लॉकडाउन-2 के दूसरे दिन देश में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 12,000 के पार पहुंच गई, जबकि मृत्यु का आंकड़ा 414 तक पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह तक देश में कोरोनावायरस के मामलों की संख्या 12,380  तक पहुंच गई है। हालांकि देश में सक्रिय मामलों की संख्या 10,477 है जबकि 1,489 मरीज या तो ठीक हो गए हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं देश में कुल कोरोना के मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

देश में कोरोना संक्रमित के मामलों में सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां पर अभी तक  2,916 मामले सामने आए हैं।  वहीं इसके बाद  दिल्ली दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में 1,578 और तमिलनाडु 1,242 अभी तक सामने आए हैं। जबकि राजस्थान में, कोरोना वायरस के मामले 1,023 तक पहुंच गए हैं। जबकि मध्य प्रदेश में 987, उत्तर प्रदेश में 735, गुजरात में 766, तेलंगाना में 647,  आंध्र प्रदेश 525 और केरल में 388 मामले सामने आए हैं।


इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 300 हो गई है, जबकि कर्नाटक में 279, पश्चिम बंगाल में 231 और हरियाणा में 205 सामने आए हैं। इसके अलावा पंजाब में अब तक 186, बिहार में 70, ओडिशा में 60, उत्तराखंड में 37, हिमाचल प्रदेश में 35, असम और छत्तीसगढ़ में प्रत्येक में 33-33, झारखंड में 28, चंडीगढ़ में 21, लद्दाख में 17, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं।


वहीं मेघालय, गोवा और पुदुचेरी में सात- सात, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल 414 मौतें कोरोना से हुई हैं और इसमें महाराष्ट्र शीर्ष पर है, इसके बाद मध्य प्रदेश 53 पर, गुजरात 33 पर, दिल्ली 32 पर और तेलंगाना 18 में लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में प्रत्येक में 14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पंजाब में 13 , कर्नाटक में 12, उत्तर प्रदेश में 11, पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में चार जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना वायरस से दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम ने एक-एक मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: शेल्बी अस्पताल में 12 सफल किडनी ट्रांसप्लांट के साथ मेडिकल टूरिज्म का हब बना सूरत
Surat Plast Show 2026: सूरत में 2-5 अप्रैल प्लास्टिक इंडस्ट्री का मेगा शो, दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी