संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खोली चीन की पोल, बताया हम भी तैयार

Published : Sep 15, 2020, 06:14 PM IST
संसद में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खोली चीन की पोल, बताया हम भी तैयार

सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है और चीनी भारत के खिलाफ लगातार साजिश कर रहा है। चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को जमा किया है।

नई दिल्ली। केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज लोकसभा में चीन की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बीच चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को जमा किया है।  लेकिन भारत की बहादुर सेना चीन का मुकाबला करने को तैयार है और इसके लिए भारतीय सेना ने भी पूरी तैयारी कर ली है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि एलएसी पर हालात तनावपूर्ण है और चीनी भारत के खिलाफ लगातार साजिश कर रहा है। चीन ने एलएसी और अंदरूनी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां और गोला बारूद को जमा किया है।  वहीं चीन का मुकाबला करने के लिए भारतीय सेना ने भी पूरी तरह तैयारी है। उन्होंने कहा कि एलएसी का सम्मान करना और उसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। लेकिन चीन सीमा पर विवाद की स्थिति को पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और सद्भाव का आधार है, और इसे 1993 एवं 1996 के समझौतों में स्पष्ट रूप दोनों देशों ने स्वीकार किया है। हमारी सेना इसका पालन करती आई है लेकिन चीन की सेना के द्नारा ऐसा नहीं किया गया है।

रक्षा मंत्री ने संसद में बताया कि पूर्वी लद्दाख और गोगरा, कोंगला का और पेगोंग लेक के उत्तरी और दक्षिणी किनारे पर हालात तनावपूर्ण है। लेकिन  इसके पीछे चीन  की साजिश है।  उन्होंने कहा कि चीनी सेना की तैनाती को देखते हुए भारत ने भी अपनी ताकत को सीमा पर बढ़ाया है। हमारी सेना चीन की चुनौती का सफलता से सामना करेगी, और इसके लिए हमें उन पर गर्व है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी देश के समक्ष कोई बड़ी चुनौती आयी है तो इस सदन ने भारतीय सेनाओं का साथ दिया है और उनके संकल्प के प्रति अपनी पूरी एकता और भरोसा दिखाया है। हमारे वीर जवानों का जोश और हौसला बुलंद है।
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

सूरत में Vipul Joshi Associates का विस्तार, US-Canada Visa मामलों में बड़ी विशेषज्ञता
मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स का बड़ा अधिग्रहण, गुजरात में 1150+ बेड्स का नेटवर्क